एक्सपोज हो गए हैं विराट कोहली! लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ इस रिकॉर्ड को देख आंख बंद कर लेंगे

Updated on 25-10-2024 01:31 PM
पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी विराट कोहली ने निराशा किया था, हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 70 रनों की पारी खेलकर उम्मीद जगाई थी कि वह अपने फॉर्म में वापस आ गए हैं, लेकिन पुणे में वह फिर से फ्लॉप हो गए। विराट कोहली क्रीज पर 9 गेंद का सामना किया जिसमें वह सिर्फ 1 रन बना सके।

विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए इससे फैंस को उतना दुख नहीं हो रहा होगा, लेकिन जिस तरह से उन्होंने लेफ्ट आर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर के खिलाफ क्रॉस शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया उससे फैंस जरूर निराश होंगे। इसके साथ ही विराट कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया जिससे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। खास तौर से लेफ्ट आर्म स्पिनर तो अब उनकी कमजोरी बन गई है।

पिछले कुछ सालों में विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं। विराट कोहली साल 2021 से लेकर अब तक 21 टेस्ट पारियों में लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ सिर्फ 259 रन ही बना पाए हैं। इसमें उनका औसत 28.78 का रहा है। वहीं आउट होने की बात की जाए इन तीन सालों में विराट कोहली लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ अब तक 9 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं।

इसके अलावा 2021 से पहले की बात जाए तो विराट कोहली का रिकॉर्ड कुछ हद ठीक रहा है। विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए साल 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था। साल 2012 से लेकर 2020 तक विराट लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 36 पारियों में 123.8 के औसत से 619 रन बनाए थे। वहीं आउट होने की बात की जाए तो उन 8 सालों में विराट सिर्फ 5 बार ही लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ अपना विकेट गंवाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.