'वॉर 2' का पहला गाना 'आवन जावन' रिलीज, हाल ही में मां बनीं कियारा आडवाणी का ऋतिक संग दिखा दिलकश अंदाज

Updated on 31-07-2025 03:04 PM
एक तरफ हाल ही में मां बनीं कियारा आडवाणी आज 31 जुलाई को अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं तो दूसरी तरफ उन्हें यश राज फिल्म्स ने शानदार तोहफा दिया है। यश राज फिल्म्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' का पहला गाना 'आवन जावन' आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर रिलीज कर दिया है। इस रोमांटिक सॉन्ग में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बेहद कूल दिख रही है। इस गाने को देखकर लोग कियारा की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वहीं लंबे समय बाद ग्रीक गॉड को उनके असली अवतार में देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।

इस गाने का टाइटल है 'आवन जावन' जिसमें संगीत दिया है प्रीतम ने और बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। इसे गाया है रोमांटिक गानों के बादशाह अरिजीत सिंह ने। 'आवन जावन' देखते ही देखते एक ऐसा ट्रैक बन गया है जो लोगों पर जादू सा असर करता दिख रहा। इस गाने में कियारा की आवाज बनी हैं निकिता गांधी।

कालाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों को सीधे छू रही

फिलहाल 'आवन जावन' इंटरनेट पर छाया हुआ है और कालाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों को सीधे छू रही। YRF ने इस गाने की रिलीज का अनाउंस कल ही किया था और बताया था कि यह गाना कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें और उनके विशाल फैन बेस को तोहफा होगा। अब जब गाना सामने आ चुका है और कियारा के फैन्स वाकई बेहद खुश हैं।

'वॉर 2' के साथ 'ब्रह्मास्त्र' लेकर आएगी अपनी झलक

'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यहां ये भी बता दें कि 'वॉर 2' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने ये भी खुलासा किया है कि 'ब्रह्मास्त्र' के ब्लॉकबस्टर गाने 'केसरिया' की टीम एक बार फिर 'आवन जावन' के लिए साथ आ रही है।

हाल ही में 15 जुलाई को कियारा ने दिया है बेटी को जन्म

यहां बता दें कि कियारा इस वक्त अपनी मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में 15 जुलाई को कियारा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की ये खुशखबरी फैन्स से भी शेयर की। सिद्धार्थ और कियारा की ओर से शेयर किए गए नोट में लिखा था, 'हमारी नन्ही परी आ गई है। इस खास पल का जश्न मनाने के लिए बस कुछ मीठा। प्लीज तस्वीरें ना क्लिक करें, सिर्फ आशीर्वाद दें। कियारा और सिद्धार्थ।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.