ईरान के खिलाफ फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेहरान में असली नेता का नहीं पता

Updated on 01-05-2026 12:33 PM
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए मरा जा रहा है, लेकिन साथ ही बताया कि बातचीत में क्या चल रहा है, यह उनके और कुछ अन्य लोगों के अलावा कोई नहीं जानता है। ओवल ऑफिस में बोलते हुए ट्रंप ने नए सिरे से युद्ध शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि हो सकता है कि हमें इसकी जरूरत पड़ जाए।

ईरान में असली नेता का नहीं पता

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "सच कहूं तो मेरे और कुछ अन्य लोगों के अलावा किसी को भी नहीं पता कि बातचीत में क्या चल रहा है। वे (ईरानी) किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहते हैं।" इस दौरान ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व में अनिश्चितता की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, "हमारे सामने एक समस्या है, क्योंकि किसी को पक्के तौर पर यह नहीं पता कि वहां असली नेता कौन हैं।"

युद्ध फिर शुरू करने पर बोले ट्रंप

फिर से युद्ध शुरू करने को लेकर कहा कि मुझे नहीं पता कि हमें इसकी जरूरत है या नहीं, लेकिन हो सकता है कि हमें इसकी जरूरत पड़ जाए। इस दौरान ट्रंप ने बताया कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी है लेकिन इस युद्ध नहीं कहा। उन्होंने कहा, एक मिलिट्री ऑपरेशन के बावजूद मैं इसे युद्ध नहीं कहता। मैं इसे एक सैनिक ऑपरेशन कहना ज्यादा पसंद करूंगा। ईरान समझौता करने के लिए बेकरार है।

अमेरिकी नाकाबंदी को बताया सफल

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान की अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। उन्होंने नाकेबंदी को जबरदस्त बताया और कहा कि नाकाबंदी की ताकत अविश्वसनीय है। उन्हें तेल से कोई पैसा नहीं मिल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका कोई हल निकल आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता बहुत कमजोर हो गई है।ट्रंप ने तेहरान के इस्लामिक शासन पर अपने लोगों का दमन करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ईरान ने पिछले दो महीने में 42000 लोगों को मार डाला। ट्रंप ने कहा कि ईरान जो संख्या बता रहा है, असल में मरने वालों की संख्या उससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने युवा ईरानी पहलवान का भी जिक्र किया, जिसे विरोध प्रदर्शन के लिए फांसी दी गई थी। ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.