भारत के पड़ोस में क्‍या हो रहा है? मिजोरम से सटे म्‍यांमार के इलाके में 3 भारतीयों को पकड़ा फिर बेरहमी से हत्या

Updated on 14-04-2026 01:43 PM
नेपीडा: भारत के लिए पड़ोसी देश म्यांमार से बुरी खबर आई है। म्यांमार में एक घटनाक्रम में तीन भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गई है। इन तीनों को मार्च में पीडीए समूह के लड़ाकों ने पकड़ा था। इस गिरफ्तारी के करीब एक महीने के बाद तीनों की मौत की बात सामने आई है। म्यांमार में भारतीयों की हत्या नई दिल्ली की चिंता बढ़ा सकता है। म्यांमार का बड़ा हिस्सा फरवरी 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से गृहयुद्ध की चपेट में हैं। देश के सैन्य जुंटा के खिलाफ कई सशस्त्र समूह लड़ रहे हैं।

द डिप्लोमेट ने अपनी रिपोर्ट में म्यांमार में तीन भारतीयों की हत्या को अजीब घटनाक्रम कहा है क्योंकि विद्रोही गुट इस पर साफ-साफ कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। इन तीनों भारतीय नागरिकों को 17 मार्च को म्यांमार के चिन राज्य के तेदिम में पीडीए ने गिरफ्तार किया गया था। प्रतिरोधक समूह 'पीपल्स डिफेंस आर्मी' (PDA) ने इनको संदिग्ध तरीके से घूमने के आरोप में पकड़ा था।


भारत से सटा है तेदिम इलाका

म्यांमार का तेदिम क्षेत्र भारत के मिजोरम राज्य के सीमावर्ती शहर जोखाव्थर से 80 किलोमीटर पूर्व में है। यहां जोमी समुदाय के लोग रहते हैं। PDA के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने द डिप्लोमैट को बताया कि इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। उनके दस्तावेज (भारतीय वोटर आईडी कार्ड और मिजोरम जाने के लिए भारतीय नागरिक का परमिट) जब्त कर लिया गया था।
वोटर आईडी कार्ड से उनके नाम अफ्तार हुसैन मजूमदार, जहांगीर मिर्जा और आरफिक रहमान खान सामने आए थे। मजूमदार और मिर्जा असम के कछार जिले के रहने वाले थे। आरफिक खान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के निवासी थे। तीनों ने जोखाव्थर से तेदिम जाने के लिए एक सफेद कार का इस्तेमाल किया था। PDA ने इस गाड़ी को भी जब्त किया था।

गोलीबारी में हुई मौत!

PDA के पदाधिकारी के मुताबिक, इन तीनों भारतीय नागरिकों ने तकिए और गद्दे बेचने की संभावनाएं तलाशने के लिए तेदिम आने की बात कही थी।हम उनकी बातों और जवाबों से कुछ तय नहीं कर पाए। ऐसे में हमने एक लंबी पूछताछ के बाद फैसला किया कि गाड़ी को जब्त कर लिया जाए और इन तीनों को सीमा पर छोड़ दिया जाए। इसके एक दिन बाद इनकी मौत की बात सामने आ गई।

PDA का आरोप है कि उन तीनों भारतीय नागरिकों को दूसरे संगठन के अधिकारियों ने पहले यातनाएं दीं और फिर बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी। इस इलाके में सक्रिय एक और विद्रोही संगठन के एक अधिकारी ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि दोनों समूहों के बीच हुई गोलीबारी में इन लोगों की जान गई हो।

भारतीयों को लेकर अफवाह

इस इलाके में सक्रिय कुछ विद्रोही समूहों के बीच यह अफवाह फैली है कि भारत के जासूस जानकारी इकट्ठा करने और संपर्क बनाने के लिए म्यांमार के चिन राज्य में घुस सकते हैं। यह अफवाह भी इन तीनों की मौत के पीछे एक वजह की तरह देखी जा रही है। फिलहाल तीनों की मौत पर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.