क्या फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोकीन छिपा रहे थे? वायरल वीडियो में दिख रहे दुनिया के 3 ताकतवर नेता, जानें सच

Updated on 12-05-2025 02:51 PM
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति कोकीन छिपा रहे हैं। हालांकि फ्रांसीसी मीडिया ने इसे 'बेतुकी साजिश' बताकर सिरे से खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो उस वक्त है जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों यूक्रेन जाने के लिए ट्रेन में थे और उनके साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और ब्रिटेन के प्रधाननमंत्री कीर स्टारमर भी थे।

तुर्किये टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह अफवाह रूस के विदेश मंत्रालय ने शुरू की थी। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया कि मैक्रों, मर्ज और स्टारमर ने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था। ये तीनों नेता शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में उच्च-स्तरीय बैठकों में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पोलैंड की यात्रा भी एक साथ की थी। आपको बता दें कि पश्चिमी देशों के गणमान्य व्यक्तियों के कीव पहुंचने के लिए यही एक सामान्य मार्ग है। इस वीडियो में दिख रहा है कि मीडिया के कैमरों के सामने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक पाउच को टेबल से छिपाकर अपनी हाथों में रख रहे हैं। लेकिन जर्मन चांसलर मर्ज के सामने एक सफेद वस्तु दिखाई दे रही है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स कोकीन का चम्मच बता रहे हैं।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति पर कोकीन लेने का आरोप
जखारोवा ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में इस फुटेज का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि 'एक फ्रांसीसी, एक अंग्रेज और एक जर्मन' ने कोकीन का इस्तेमाल किया और पत्रकारों के आने से पहले सामान हटाना भूल गए। जखारोवा के बयान में जेलेंस्की पर भी निशाना साधा गया है। उन्होंने उन्हें 'अस्थिर कोकीन एडिक्ट' बताया। उन्होंने दावा किया कि एक पश्चिमी राजनयिक ने एक बार उनसे कहा था, कि यूरोपीय नेताओं के बीच ड्रग्स का इस्तेमाल 'सामान्य' माना जाता है। फ्रांसीसी मीडिया लिबरेशन ने कहा कि वह वास्तव में एक टिश्यू पेपर था। हाई क्वालिटी तस्वीरों में इसे देखा जा सकता है। मर्ज के सामने की वस्तु एक टूथपिक या स्टिरर हो सकती है। लिबरेशन ने कहा, "ये साजिश के आरोप इस धारणा के मुताबिक हैं कि पश्चिमी अभिजात वर्ग भ्रष्ट हैं और बिना सोचे-समझे युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।"
लिबरेशन लिखा है कि "यह स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं है। समाचार एजेंसी एएफपी या एपी न्यूज एजेंसियों द्वारा ली गई हाई क्वालिटी तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं कि सफेद पाउडर का रहस्यमय पाउच असल में एक रूमाल है, जिसे एक गेंद में लपेटा गया था। इसे कीर स्टारमर के आने से पहले और कैमरों के उस बूथ में प्रवेश करने से पहले मेज पर रखा गया था, जहां मैक्रों और मर्ज पहले से ही बैठे थे।" फ्रांसीसी मीडिया का कहना है कि राष्ट्रपति मैक्रों के वीडियो में दिख रहा पाउच कोकीन का नहीं, बल्कि एक टिश्यू पेपर है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहें गलत है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने भी इस बारे में गलत जानकारी फैलाई। फ्रांसीसी मीडिया ने इन अफवाहों को 'बेतुकी साजिश' बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.