सुरक्षित कल के लिए जल संरक्षण महती आवश्यकता है-जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

Updated on 12-06-2024 07:07 PM

जल ही जीवन का आधार है। पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल के इसी महत्व को देखते हुए भारतीय संस्कृति में जल की पूजा होती आ रही है। आने वाले कल के लिए जल संरक्षण महती आवश्यकता है। यह बात जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सीहोर जिले की इछावर जनपद पंचायत के ग्राम कांकरखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में कही।   

 मंत्री  श्री सिलावट ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस अभियान से जहां एक ओर जल के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी और पर्यावरण में भी सुधार होगा। अभियान में नदी, तालाब, कुओं, बावड़ी आदि जल संरचनाओं का जीर्णाद्धार और नवीनीकरण कर उन्हें उपयोगी बनाया जा रहा है। तालाबों के किनारों पर हरित क्षेत्र बफर जोन तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश का अभियान है, पूरे समाज का अभियान है। इसमे प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने स्तर पर भी जल संचयन के लिए छोटे छोटे प्रयास कर सकते हैं।

 मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। वर्ष 2006 में प्रदेश की सिंचाई का रकबा सात लाख हेक्टेयर था, जो बढ़कर आज 47 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में खेती का रकबा 65 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा के आग्रह पर कांकरखेड़ जलाशय की क्षतिग्रस्त नहर का सुधार, पाल पर झाड़ियों की सफाई एवं पिचिंग रिसेटिंग का कार्य किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बीरपुर उद्वहन सिंचाई योजना में अतिरिक्त कमाण्ड क्षेत्र 800 हेक्टेयर ग्राम अबिदाबाद को परियोजना में शामिल करने के भी निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि जल है तो कल है। हम सभी को जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। वर्षा जल को जितना अधिक रोक सकें रोकना होगा। नदी, तालाबो, कुओं, बावड़ियों, पोखर के साथ ही सभी जल स्त्रोतों की सफाई, गहरीकरण एवं जीर्णांद्वार करना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा पानी जमा किया जा सके।

 राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इछावर क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता का सम्मान ही मेरा सम्मान है। मैं जनता के हर सुख-दुख में साथ हॅूं और उनके कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को राजस्व संबंधी कामों के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए दो माह तक राजस्व अभियान चलाया गया, जिसमें 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह नियम बना दिया गया है कि सम्पत्ति की खरीदी-बिक्री के 20 दिन के अन्दर नामान्तरण हो जाएगा। इसी प्रकार सीमांकन की भी 30 दिन की समय-सीमा तय कर दी गई है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निघि, लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, नि:शुल्क राशन वितरण जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। 

 ग्राम कांकरखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान में जन-प्रतिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने तालाब गहरीकरण में श्रमदान किया। ग्राम कांकरखेडा मरी नारायणी माता मंदिर परिसर में मंत्री श्री सिलावट एवं मंत्री श्री वर्मा ने पौधारोपण किया। पौधरोपण के पूर्व मंत्री द्वय ने मंदिर में माता की पूजा-अर्जना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.