पाकिस्तान में पानी पर हाहाकार, चिनाब के बाद भारत से जाने वाली झेलम नदी का भी बहाव हुआ कम, तिलमिलाई शहबाज सरकार

Updated on 20-12-2025 01:19 PM
इस्लामाबाद: भारत से जाने वाली नदियों में पानी की कमी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि भारतीय क्षेत्र में पानी रोके जाने के कारण पानी का बहाव कम हुआ है। पाकिस्तान ने इसी सप्ताह चिनाब में पानी में बहाव कम होने को लेकर भारत को पत्र लिखा था। शुक्रवार को पाकिस्तान ने बताया कि नदी के बहाव में असाधारण कमी पर भारत से स्पष्टीकरण मांगा है। इस बीच अधिकारियों ने कहा है झेलम नदी के पानी में भी रुकावटें आ रही हैं जिससे बहाव काफी कम हो गया है।

पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने कहा है कि उसने चिनाब नदी में अचानक आए पानी में बदलाव के बारे में भारत से स्पष्टीकरण मांगा है, जिससे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में नहरों से सिंचाई की जाने वाली गेहूं और दूसरी फसलों पर बुरा असर पड़ा है। एक बयान में मंत्रालय ने बताया कि चिनाब नदी का बहाव काफी समय तक अस्थिरता के बाद सफलतापूर्व स्थिर हो गया है।

भारत पर डैम में पानी रोकने का आरोप

पाकिस्तान ने भारत पर बगलिहार बांध में पानी रोकने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि 8 दिसम्बर को सैटेलाइट इमेजरी में बगलिहार के सतह क्षेत्र में महत्वपूर्ण कमी देखी गई जो 13 दिसम्बर को बढ़ गई। इसने आगे कहा कि बगलिहार जलाशय के सतह क्षेत्र में कमी और फिर वृद्धि से विश्वास होता है कि भारत ने बगलिहार जलाशय को खाली कर दिया और उसके बाद उसे फिर से भर दिया।

झेलम नदी में भी बहाव कम हुआ

इस बीच अधिकारियों ने कहा कि झेलम नदी में भी रुकावटें आ रही हैं, क्योंकि भारतीय अधिकारी अचानक पानी रोक रहे हैं और छोड़ रहे हैं। सिंधु जल पर पाकिस्तान कमिश्नर सैयद मेहर अली शाह के कार्यालय ने कहा कि झेलम नदी में भारत के ऊपरी हिस्से से पाकिस्तान में मंगला बांध तक निचले हिस्से में पानी का बहाव कम हो रहा है। इससे पाकिस्तान में 150 लाख एकड़ कृषि भूमिक को पानी या तो कम मिल रहा है या बिल्कुल भी नहीं।

पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने मेहर अली शाह के हवाले से कहा कि झेलम के बहाव पर नजर रखी जा रही है। शाह ने बताया कि अभी के लिए चिनाब नदी के बारे में भारत को पत्र भेजा गया है। जवाब मिलने पर इस मुद्दे को आगे देखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भी भारत पानी रोकेगा, पाकिस्तान इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.