शैक्षणिक संस्थानों को सर्व-सुविधायुक्त बनाएंगे- जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

Updated on 28-06-2024 12:15 PM

अनूपपुर जिले के एकलव्य मॉडल तथा कन्या शिक्षा परिसर, क्रीड़ा परिसर जैसे विशिष्ठ संस्थाओं सहित अन्य विद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इन संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण दिलाया जाएगा। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने अनूपपुर में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में व्यक्त यह विचार व्यक्त किये। राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार सहित जनजातीय कार्य विभाग की विशिष्ठ शैक्षणिक संस्थाओं व विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

जनजातीय मंत्री डॉ. शाह ने कम्पनी सामाजिक उत्तरदायित्व निधि (सीएसआर फंड) से जिले के विशिष्ट शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रावासों में सीसीटीव्ही, उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने संबंधी नवाचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम राईज स्कूल भवन का निर्माण समय-सीमा में सुनिश्चित कराया जाए। जिससे भवन की लागत का इस्टीमेट रिवाईज्ड न करना पड़े। उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग तथा संविदाकार व निर्माण एजेंसी से समय-समय पर समीक्षा सहित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. शाह ने अधिकारियों को विद्यालयों तथा छात्रावासों की सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि छात्रावासी बच्चों की स्वच्छता का परीक्षण किया जाए तथा कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नैपकीन आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सके। की जाए। विद्यालयों की लाईब्रेरी को व्यवस्थित करने तथा ई-लाईब्रेरी के संचालन को प्रभावी बनाया जाये। जिले की विशिष्ट शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को हाईटेक बनाने के लिए विद्यार्थियों को टैब से जोड़ने के प्रयास किये जायें।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्थापना की जाए, जिससे यहां के बच्चे भी अच्छे खिलाड़ी बनकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 89 आदिवासी विकासखण्डों में लाईब्रेरी स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। इन लाईब्रेरियों में धार्मिक, सामाजिक, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सामान्य ज्ञान आधारित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। लाईब्रेरी में पाठकों के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित रहेगा।उन्होंने बताया कि बांधवगढ़ में राष्ट्रीय स्तर का ट्राईबल म्यूजियम सह हाट बाजार स्थापित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 01 से 07 नवम्बर तक ट्राईबल फेस्टिवल बांधवगढ़ में मनाए जाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.