वेदर सिस्टम एक्टिव, गुना, शिवपुरी समेत छह जिलों में पड़ सकती हैं तेज बौछारें

Updated on 14-08-2024 12:04 PM
भोपाल। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बरकरार है। फिलहाल मानसून द्रोणिका राजस्थान, यूपी से होकर गुजर रही है। इसके अलावा मप्र से सटे कुछ इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं कई इलाको में हल्की वर्षा हो सकती है।

इन इलाकों में बौछारें पड़ने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मप्र के गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, बालाघाट और दमोह जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

यहां सक्रिय हैं वेदर सिस्टम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका अब बीकानेर, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, पटना, बांकुरा, दीघा से होकर गुजरते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक जा रही है। उत्तर-पूर्व राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पड़ोस पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात और आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

बरकरार रहेगा रुक-रुककर बारिश का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि बीच-बीच में कहीं-कहीं कुछ धूप भी निकलेगी, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण तापमान बढ़ने पर हल्की बौछारें भी पड़ती रहेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.