'महावतार नरसिम्हा' में कॉपी किए गए 'गॉड ऑफ वॉर' के फाइट सीन? VIDEO देख यूजर्स ने मेकर्स की उड़ाईं धज्जियां!
Updated on
20-11-2025 01:17 PM
'महावतार नरसिम्हा' जब कुछ महीने पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तो इसने तहलका मचा दिया था। किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर गदर काटेगी और बंपर कमाई करेगी। जब OTT पर आई, तो और ब्लॉकबस्टर हो गई। मेकर्स ने दावा किया था कि 'महावतार नरसिम्हा' के कुछ फाइट सीन्स को प्रभास स्टारर 'सालार' से लिया था। और अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो चौंकाने वाला है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 'महावतार नरसिम्हा' के फाइट सीन्स को फिल्म 'गॉड ऑफ वॉर' से हूबहू कॉपी किया गया है।
वीडियो देख यूजर्स हैरान, एक-एक सीन कॉपी का आरोप
वीडियो देख यूजर्स हैरान हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर मेकर्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। वीडियो में नरसिंह और हिरण्यकश्यप के बीच युद्ध का एक सीन दिखाया गया है और इसके साथ में 'गॉड ऑफ वॉर' में क्रेटोस और बलदुर के बीच मुकाबला दिखाया गया है।
मूव्स से लेकर टाइमिंग और कैमरा एंगल तक सेम होने का दावा
यूजर्स का मानना है कि 'महावतार नरसिम्हा' और 'गॉड ऑफ वॉर'... दोनों सीन्स में मूव्स से लेकर टाइमिंग और कैमरा एंगल तक एकदम एक जैसे हैं। यहां तक कि कोरियोग्राफी भी कॉपी पेस्ट जैसी लग रही है। और तो और एक सीन ऐसा है, जिसमें हर फ्रेम God of War से कॉपी किया गया है।
The Incredible Hulk से भी कॉपी किए गए थे सीन्स
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें 'महावतार नरसिम्हा' के क्लाइमैक्स की तुलना The Incredible Hulk के आखिरी लड़ाई वाले सीन से की गई थी।
'महावतार नरसिम्हा' ने कितना कलेक्शन किया था?
'महावतार नरसिम्हा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो sacnilk के मुताबिक, इसने देशभर में सभी भाषाओं से 250.29 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, वर्ल्डवाइड 325.74 करोड़ का कलेक्शन रहा था। यह फिल्म थिएटर्स में 25 जुलाई को रिलीज हुई थी।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…