'द फैमिली मैन 3' के अंत में क्‍या हुआ? श्रीकांत तिवारी का कार क्रैश, रुक्‍मा हुआ गायब, सीजन 4 की कहानी, जानिए सब

Updated on 22-11-2025 01:16 PM
चार साल के लंबे इंतजार के बाद, मनोज बाजपेयी अपने पॉपुलर और सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन के साथ लौट आए हैं। फैंस के फेवरेट श्रीकांत तिवारी की वापसी हो चुकी है। OTT प्‍लेटफॉर्म 'प्राइम वीडियो' पर इस बार दांव पहले से कहीं अध‍िक बड़ा है। श्रीकांत एक मिडिल-क्लास पिता है, TASC का टॉप-सीक्रेट एजेंट है। दांव पर देश की सुरक्षा और खूंखार दुश्‍मनों से सामना है। पर साथ ही खुद उसकी साख भी है, जिस पर देशद्रोह का दाग लगा है। 'द फैमिली मैन सीजन 3' में श्रीकांत भाग रहा है, उसे धमकियों से सावधान रहना होगा। परिवार की रक्षा करनी होगी। उम्‍मीद है कि आपने शुक्रवार, 21 नवंबर को रिलीज यह सीजन देख लिया होगा और आपके मन में भी कई सवाल होंगे। सबसे बड़ा सवाल कि 'द फैमिली मैन' सीजन 3' के आख‍िरी एपिसोड में जो भी हुआ, वो क्‍या था? क्‍यों हुआ? और क्या इसका चौथा सीजन आएगा?

'द फैमिली मैन सीजन 3' की शुरुआत श्रीकांत तिवारी और पत्नी सुची से होती है, जो अपनी शादी में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बात तलाक तक पहुंच चुकी है। उनके बच्चे भी बुलीइंग और ऑनलाइन धमकियों का श‍िकार बन रहे हैं। मिल मिलाकर स्ट्रेस बढ़ गया है। लेकिन इससे पहले कि श्रीकांत तिवारी अपने परिवारिक मसलों को सुलझा पाएं, उसे अब तक के सबसे खतरनाक मिशन पर जाना होगा।

'प्रोजेक्ट सहकार' और शांति के बीच खतरनाक रुक्‍मा

सीरीज में हम देखते हैं कि भारत सरकार 'प्रोजेक्ट सहकार' नाम के एक शांति प्रस्‍ताव पर काम कर रही है। यह भारत के नॉर्थ ईस्‍ट राज्यों में शांति बहाल की कोश‍िश है। लेकिन हर कोई इसके सपोर्ट में नहीं है। सरकार के इस मिशन को रोकने के लिए एक खूंखार विलेन सामने आता है, जिसका नाम है रुक्मा (जयदीप अहलावत), वह ड्रग लॉर्ड भी है। रुक्‍मा को हायर किया गया है। वह सरकार के इस मिशन के सबसे खास लीडर्स की हत्‍या कर देता है और तब एंट्री होती है श्रीकांत तिवारी की।

श्रीकांत के मेंटर की हत्‍या, TASC का भेदिया, परिवार की सुरक्षा

सबसे बड़ी समस्‍या तब शुरू होती है, जब रुक्मा, TASC में श्रीकांत के मेंटर की हत्‍या कर देता है। ट्व‍िस्‍ट ये कि इसका आरोप श्रीकांत तिवारी पर ही आ जाता है। वह मोस्‍ट वॉन्‍टेड बन जाता है। यानी बात अब प्रोफेशन से ज्यादा पर्सनल लड़ाई की है। श्रीकांत तिवारी जब छानबीन में में गहराई से उतरता है, तो उसे पता चलता है कि सिस्टम में एक भेदिया है, जो दुश्मन को जानकारी लीक कर रहा है। श्रीकांत पर वो दोष मढ़े जाते हैं, जो उसने नहीं किए। अब वह सच का पता भी लगा रहा है और धमकियों के बीच अपने परिवार की सुरक्षा भी कर रहा है।

'फर्जी' के माइकल की 'द फैमिली मैन' में एंट्री

श्रीकांत की पत्नी सुच‍ित्रा और बच्चों धृति और अथर्व को कुछ बदमाश पुलिस के भेष में आकर किडनैप कर लेते हैं। जेके और अपने सबसे भरोसेमंद लोगों के साथ मिलकर श्रीकांत अब रुक्मा के पीछे पड़ चुका है। इसी दौरान वह माइकल (फर्जी सीरीज में विजय सेतुपति) से भी मिलता है, जो उसकी रुक्मा को खोजने में मदद करता है।

'द फैमिली मैन सीजन 3' के आख‍िर में क्‍या हुआ

'द फैमिली मैन सीजन 3' के आखिर में हम देखते हैं कि श्रीकांत तिवारी उन लोगों के एक ग्रुप को बचाने में कामयाब हो जाता है, जिन्हें रुक्मा ने पकड़ लिया था। हालांकि, इसमें रुक्मा बच निकलता है। श्रीकांत की कार एक पेड़ से टकरा जाती है और शो यहीं पर खत्म हो जाता है, बिना यह बताए कि श्रीकांत तिवारी जिंदा है या नहीं? रुक्‍मा का क्‍या हुआ

'द फैमिली मैन 3' का अंत, ' द फैमिली मैन सीजन 4 ' की कहानी शुरू

यह कहानी जिस मोड़ पर खत्‍म हुई है। इतना तो साफ है कि मेकर्स राज और डीके इसके आगे बढ़ाने के लिए 'द फैमिली मैन सीजन 4' लेकर जरूर आएंगे। कार क्रैश के बाद श्रीकांत की हालत गंभीर भले हो, लेकिन यह किरदार शो रनर है, इसलिए उसे बचाना मेकर्स की पहली प्राथमिकता होगी। अब अगले सीजन में श्रीकांत का सबसे बड़ा टारगेट रुक्मा होगा। देखना दिलचस्‍प होगा कि उसे पकड़ने के लिए आगे क्‍या प्‍लानिंग होती है। उधर, लोनावाला में सुचि और अरविंद के बीच जो कुछ भी हुआ, कहानी का वह सिरा भी अनसुलझा है। यानी सीजन 4 में मेकर्स उसे भी एक क्‍लोजर देना चाहेंगे।

शाहिद की 'फर्जी 2' में दिखेगी 'द फैमिली मैन' की झलक

'द फैमिली मैन सीजन 3' ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Prime Video पर स्‍ट्रीम हो रही है। यदि आपने अभी तक सीरीज नहीं देखी है तो देख लीजिए। फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है। सीजन 3 को उन्‍होंने शाहिद कपूर की 'फर्जी' से भी जोड़ दिया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि 'फर्जी सीजन 2' की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आगे इन दोनों शोज पर दर्शकों की नजर रहेगी। जहां तक कास्‍ट की बात है, तो 'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत के अलावा प्र‍ियामण‍ि, शारिब हाशमी, निमरत कौर, गुल पनाग, शरद केलकर, अश्‍लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्‍हा, विपिन शर्मा, जुगल हंसराज, सीमा बिस्‍वास भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.