क्या है रेल फोर्स वन, जिसमें सवार होकर पोलैंड से यूक्रेन जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Updated on 23-08-2024 02:47 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात यूक्रेन के लिए रवाना हुए। वे यह सफर प्लेन से नहीं बल्कि ट्रेन के जरिए तय कर रहे हैं। यह एक विशेष ट्रेन है, जिसका नाम 'रेल फोर्स वन' है। इसे लग्जरी सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास सर्विस के लिए जाना जाता है। मोदी 10 घंटे ट्रेन में रहकर कीव पहुंचेंगे। वह कोई साधारण ट्रेन नहीं है। यह विशेष रूप से डिजाइन की गई लग्जरी ट्रेन है। जानिए क्या है इस ट्रेन की खासियत...
  1. ट्रेन से क्यों सफर कर रहे मोदी?
    यूक्रेन में चल रही जंग की वजह से एयरपोर्ट्स बंद हैं, सड़क से सफर जोखिम भरा हो सकता है। यही वजह है कि दुनिया के बड़े नेता जब भी यूक्रेन जाते हैं तो वे ट्रेन यात्रा को ही तरजीह देते हैं।
  2. कौन से वर्ल्ड लीडर्स कर चुके हैं सफर?
    पीएम मोदी जिस ट्रेन से यूक्रेन जा रहे हैं वह कोई साधारण ट्रेन नहीं है। यह विशेष रूप से डिजाइन की गई लग्जरी ट्रेन है। यह ट्रेन अपने आप में बेहद खास है। पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई बड़े नेता इस ट्रेन में सफर कर चुके हैं। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर ओल्फ स्कॉल्ज का नाम शामिल हैं।
  3. कैसे हुई ट्रेन की शुरुआत?
    रेल फोर्स वन ट्रेन को साल 2014 में शुरू किया गया था। इस ट्रेन के जरिए लोग क्रीमिया जाया करते थे। यह लग्जरी पैसिंजर ट्रेन थी जो हर तरह की सुविधाओं से लैस थी। लेकिन फिर रूस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और तब से ही इस ट्रेन का उद्देश्य पूरी तरह बदल गया। अब वर्ल्ड लीडर्स को यूक्रेन ले जाने के लिए इस ट्रेन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
  4. क्यों बेहद खास है यह ट्रेन
    ट्रेन के कैबिन एक विशेष प्रकार की लकड़ी से बनाए गए हैं। बैठकों के लिए बड़ी टेबलों और सोफों का इंतजाम किया गया है। मनोरंजन के लिए टीवी और आराम करने के लिए ट्रेन में कंफर्टेबल बिस्तर है। ट्रेन में इलेक्ट्रिक नहीं डीजल इंजन लगा है। इसकी वजह है कि हमलों में पावर ग्रिड के प्रभावित होने के बावजूद ट्रेन सामान्य रूप से ऑपरेट होती रहे। 60 किलोमीटर प्रति घंटे ट्रेन की रफ्तार है। इस ट्रेन को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। ट्रेन में बख्तरबंद खिड़कियां लगी हैं जिनसे उच्च स्तर की सुरक्षा मिलती है।
  5. कैसा है यूक्रेन का रेल नेटवर्क?
    यूक्रेन के रेल नेटवर्क की बात करें तो यह 25,000 किलोमीटर तक फैला है, जो दुनिया के सबसे विशाल रेल नेटवर्क में से एक है। सोवियत समय में यह रेल नेटवर्क बनाया गया था। यह मोल्दोवा, पोलैंड और रोमानिया जैसे पड़ोसी देशों से जुड़ा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.