भोजपुर का बड़गांव कांड क्या है? जिसमें पूर्व विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों की उम्रकैद रही बरकरार
Updated on
08-10-2025 02:06 PM
आरा: भोजपुर जिले का बड़गांव कांड 9 साल पुराना एक सनसनीखेज मामला है, जिसमें भाकपा माले (CPIML) के पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 लोगों को जिला न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे मंगलवार को पटना हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। निचली अदालत के फैसले के बाद मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी। आइए जानते हैं बड़गांव कांड क्या था...
9 साल पहले हुआ था बड़गांव कांड
भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में 9 साल पहले एक किसान की हत्या हुई थी। 9 साल पहले 20 अगस्त 2015 को अजीमाबाद थाना क्षेत्र में किरकिरी पंचायत के माले नेता सतीश यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके प्रतिशोध में बड़गांव गांव के निवासी चंदन कुमार के पिता जयप्रकाश सिंह का घर लौटने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान चंदन कुमार अपने पिता के साथ थे, लेकिन वे अपनी जान बचाकर भाग निकले
अपहरण के बाद किसान जयप्रकाश सिंह की ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी। चेहरे को बुरी तरह ईंट-पत्थर से कुचला था। ताकि पहचान नहीं हो सके। हत्या के एक सप्ताह बाद जयप्रकाश का शव चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के पास नहर किनारे से बरामद हुआ था। बर्थ मार्क से शव की पहचान उनके बेटे चंदन ने की थी। चंदन ने इस मामले में विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था
फरवरी 2024 को आरा कोर्ट ने सुनाई थी सजा
लंबे चले मुकदमे, गवाहों की गवाही और पुलिस अनुसंधान के बाद, आरा सिविल कोर्ट के एडीजे-3 ने मनोज मंजिल समेत 23 लोगों को फरवरी 2024 में दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। IPC 302/149 के तहत आजीवन कारावास और 10 हजार का जुर्माना, IPC 364 के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना, IPC 301 के तहत 3 साल की सजा और 5 हजार का जुर्माना लगाया गया था। कुल मिलाकर प्रत्येक आरोपी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक आरोपी की मौत पहले ही हो चुकी थी
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…