दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हालात हैं? घर से निकलने से पहले जान लीजिए ताजा अपडेट

Updated on 08-11-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के फ्लाइट प्लानिंग सिस्टम में आई खराबी के बारे में अपडेट दिया है। यह समस्या गुरुवार दोपहर से शुरू हुई थी और शुक्रवार को भी इसका असर रहा। इस कारण सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई और एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। एयरपोर्ट ने शनिवार को बताया कि अब हालात सामान्य हो रहे हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें ताकि उन्हें फ्लाइट की ताजा जानकारी मिल सके।

एयरपोर्ट ने बताया, "ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई तकनीकी दिक्कत अब धीरे-धीरे ठीक हो रही है। यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोल की फ्लाइट प्लानिंग प्रक्रिया में मदद करता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन ऑपरेशंस सामान्य हो रहे हैं। सभी संबंधित अधिकारी यात्रियों को हुई असुविधा को कम करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। यात्रियों से सलाह दी जाती है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें ताकि उन्हें फ्लाइट की ताजा जानकारी मिल सके।"

सिस्टम में खराबी

यह खराबी AMSS सिस्टम में आई थी। इस वजह से ATC को ऑटोमेशन छोड़कर मैन्युअल तरीके से काम करना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) एक ग्राउंड सर्विस है। इसमें कंट्रोलर हवाई जहाजो को जमीन पर और हवा में तय किए गए रास्ते पर चलाने और गाइड करने का काम करते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। यहां से रोजाना करीब 1,500 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। सामान्य दिनों में एक घंटे में 60-70 फ्लाइट्स की आवाजाही होती है। ऐसे में ऑटोमेशन सिस्टम के फेल होने पर ज्यादा दिक्कत होती है।
समस्या ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) से शुरू हुई। यह सिस्टम फ्लाइट प्लान की जानकारी को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की स्क्रीन पर भेजने का काम करता है। जब यह सिस्टम क्रैश हो गया, तो कंट्रोलर्स को हर जानकारी मैन्युअल करनी पड़ी। इससे फ्लाइट्स के आने और जाने में काफी देरी हुई। यह दिक्कत गुरुवार दोपहर 3 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन बुधवार शाम से ही इसका असर दिखने लगा था। शुक्रवार को हालात और बदतर हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.