Tamanna Bhatia जिस IPL विवाद में फंसी है, वो पूरा मामला आखिर है क्या?

Updated on 18-10-2024 12:46 PM
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार तमन्ना भाटिया की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। आईपीएल 2023 से जुड़े एक मामले में ED (प्रवर्तन निदेशाल) ने 17 अक्टूबर को तमन्ना से गुवाहाटी में पूछताछ की। ईडी के सामने पेशी में उनसे महादेव बैटिंग ऐप और ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सवाल पूछे गए। चंद महीने पहले भी उन्हें इसी मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने तलब किया था। इस केस में फंसने वाली तमन्ना इकलौती सेलिब्रिटी नहीं हैं। इसमें अब तक कई सिंगर्स, एक्टर और कॉमेडियन ED के रडार पर आ चुके हैं।

क्या है पूरा मामला, जिसमें फंसी तमन्ना?

अवैध स्ट्रीमिंग की जांच का यह मामला सितंबर 2023 का है, तब वायकॉम ने 'फेयरप्ले' ऐप पर उनकी Intellectual Property Rights (IPR) के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। वायकॉम नेटवर्क ने ऊंची बोली लगाकर आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीदे हैं, लेकिन 'फेयरप्ले' ऐप पर अवैध रूप से इसका प्रसारण चल रहा था, जिससे वायकॉम नेटवर्क को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। एफआईआर के बाद तमन्ना भाटिया, बादशाह और जैकलीन फर्नांडीज समेत एंटरटेनमेंट जगत की कई प्रमुख हस्तियों से पूछताछ की गई थी।

महादेव बेटिंग ऐप से तमन्ना का क्या कनेक्शन?

दरअसल, 'फेयरप्ले' ऐप की पैरेंटल कंपनी महादेव बेटिंग ऐप है, जिसे कई वेबसाइट के जरिए ऑपरेट किया जाता है। ये एक सट्टेबाजी वाला ऐप है, जिसमें लोग पैसे कमाने के चक्कर में पैसे लगाते हैं। इस वेबसाइट के जरिए भारत में पोकर, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल सरीखे गेम्स में पैसे लगाए जाते हैं। इसे ऑनलाइन जुआ कह सकते हैं। इस बेटिंग ऐप का हेड क्वार्टर UAE में है।

महादेव बेटिंग ऐप का बॉलीवुड से कैसे जुड़ा रिश्ता?

इस ऐप की शुरुआत साल 2019 में सौरभ चंद्राकर ने की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि हजारों करोड़ का अवैध सट्टा साम्राज्य खड़ा करने वाले सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक छोटी से जूस की दुकान चलाते थे। साल 2017 में सौरभ ने रवि उप्पल नामक एक शख्स के साथ मिलकर वेबसाइट तैयार की। धीरे-धीरे लोगों को इस ऑनलाइन जुए की लग लगती चली गई। साल 2019 में सौरभ दुबई चला गया और वहीं से नेटवर्क चलाने लगा। पिछले साल दुबई में उसने धूमधाम से शादी की और चार्टर्ड प्लेन से करीब 17 बॉलीवुड सेलिब्रेटी को बुलाया, जहां पर उनका स्टेज परफॉर्मेंस भी हुआ। आरोप है कि इस परफॉर्मेंस के बदले में उन्हें न सिर्फ करोड़ों रुपये बतौर फीस दिए बल्कि बॉलीवुड के कई आर्टिस्ट को अपनी महादेव बेटिंग ऐप को सपोर्ट करने का भी आग्रह किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.