आज सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या-क्या करना होगा, सिर्फ जीत से नहीं चलेगा काम

Updated on 13-10-2024 12:46 PM
शारजाह: भारतीय टीम को यदि विमिंस टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को बराकरार रखना है तो उसे आज ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में हार के बाद भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर वापसी की। श्रीलंका को भारत ने 82 रन से हराया जो टूर्नामेंट के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे भारत का रनरेट भी निगेटिव से पॉजिटिव हो गया और अंतिम चार में पहुंचने की संभावना भी प्रबल हुई।

दूसरी पोजिशन के लिए तीन टीम में टक्कर

ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों में छह अंक है और उसका नेट रनरेट प्लस 2.786 है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया है जबकि बाकी स्थान के लिए भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दौड़ में है। भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है।

नेट रन रेट पर टिक जाएगी सारी लड़ाई

भारत के चार अंक हैं और उसे नॉकआउट में प्रवेश के लिए जीत की जरूरत है क्योंकि न्यूजीलैंड को अभी एक मैच और खेलना है और वह छह अंक लेकर अंतिम चार में पहुंच सकता है। ऐसे में बात नेट रनरेट पर आ जाएगी। भारत का नेट रनरेट इस समय प्लस 0.567 है जबकि न्यूजीलैंड का माइनस 0.050 है। पाकिस्तान के तीन मैचों में दो अंक हैं। अगर वे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है और भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो सभी टीमों के चार चार अंक होंगे और तब भी नेट रनरेट पर बात आएगी। इसलिए भारतीय टीम को न सिर्फ जीतना है बल्कि बड़े अंतर से भी जीतना है।

टीम उतरेगी नए कप्तान के साथ!

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पाकिस्तान को हराया, लेकिन इस मैच के दौरान कप्तान एलिसा हीली फील्डिंग के दौरान पैर में चोट लगा बैठीं और तेज गेंदबाज टायला व्लाएमिंक के कंधे की हड्डी खिसक गई। टायला तो टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और हीली का भारत के खिलाफ मुकाबले में खेलना भी संदिग्ध है। हीली की गैरमौजूदगी का फायदा भारत को मिल सकता है। हीली ने भारत के खिलाफ 29 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने पांच अर्धशतक के साथ 578 रन बना बनाए हैं। न्यूजीलैंड के बाद भारत के खिलाफ ही उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हीली अगर नहीं खेलती हैं तो ऑस्ट्रेलिया को नया कप्तान, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज तलाशना होगा। बेथ मूनी विकेटकीपिंग कर सकती है जबकि उपकप्तान ताहलिया मैकग्रा को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:
 एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, फोबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, ताहलिया मैकग्रा, अनाबेल सदरलैंड, सोफिया मोलिनेक्स, मेगन शट

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.