अक्षय कुमार को फ्लॉप फिल्मों पर आने लगे सांत्वना भरे मैसेज, तो बोले- मरा नहीं हूं मैं, इधर ही हूं

Updated on 02-08-2024 05:51 PM
अक्षय कुमार एक ऐसे स्टार हैं, जो अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने पर भी हार नहीं मानते, बल्कि दोगुने हौसले के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते रहते हैं। 33 साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे अक्षय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, तो कुछ फ्लॉप भी रही हैं। पर हार के बावजूद वह कभी टूटे नहीं और शायद इसीलिए वह आज भी फिल्म इंडस्ट्री में टिके हैं। लेकिन पिछले दो साल से अक्षय की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। हर साल उनकी चार-पांच फिल्में रिलीज होती हैं और वो लगातार फ्लॉप रही हैं। जहां अक्षय फ्लॉप फिल्मों के बाद अपनी स्ट्रैटिजी पर दोबारा काम करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं वह तब हैरान रह गए जब उन्हें सांत्वना भरे मैसेज आने लगे।
Akshay Kumar की फिल्म 'सरफिरा' हाल ही थिएटर्स में रिलीज हुई, पर बुरी तरह पिट गई। अब वह फिल्म 'खेल खेल में' लेकर आए हैं, जो 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। हाल ही इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर लगातार फ्लॉप फिल्में देने पर रिएक्ट किया और बताया कि लोग उन्हें कैसे-कैसे मैसेज भेजने लगे थे।

फ्लॉप फिल्मों पर आने लगे थे ऐसे मैसेज, अक्षय बोले- मरा नहीं हूं

अक्षय ने कहा, 'मैं ज्यादा सोचता नहीं। मैं आपको बताऊं कि पांच पिक्चरें नहीं चलीं तो ऐसे ऐसे मैसेज आते हैं कि यार डोंट वरी सब ठीक हो जाएगा। ये सब क्या है? मैं मरा नहीं हूं। सांत्वना वाले मैसेज आते हैं। एक जर्नलिस्ट ने लिख भी दिया कि यू विल बी बैक। मैंने उसको फोन करके बोला कि भाई तू ये क्यों लिख रहा है? बैक मतलब? मैं गया कहां हूं? इधर ही हूं। काम करता रहूंगा। हमेशा काम करता रहूंगा, चाहे लोग कुछ भी बोलें। सुबह उठना है, कसरत करनी है, काम पे जाना है, वापस आना है। जो भी कमाता हूं, अपने दम पर कमाता हूं। किसी से कुछ मांगा नहीं है।'

'मरते दम तक काम करता रहूंगा'

अक्षय ने आगे कहा, 'मैं मरते दम तक काम करता रहूंगा। तब तक काम करता रहूंगा जब तक कि वो मुझे शूट करके गिरा नहीं देते। बस मुझे इतना ही कहना है।'

'खेल खेल में' फिल्म की कास्ट

'खेल खेल में' फिल्म में अक्षय के अलावा फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील नजर आएंगे। इसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। अब देखना यह होगा कि अक्षय की यह फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.