अर्चना पूरन सिंह ने दिवाली की सफाई में नहीं की मदद तो बेटे ने मारा ताना, थमाई झाड़ू- काम पर भी बैठी रहती हो

Updated on 15-10-2025 01:07 PM
दिवाली का त्योहार नजदीक है और हर कोई इसकी तैयारियों में जुटा है। अर्चना पूरन सिंह तो अपने मड आइलैंड वाले बंगले को रेनोवेट करवा रही हैं और सफाई भी चल रही है। लेटेस्ट व्लॉग में अर्चना ने दिखाया कि उनके घर में साफ-सफाई का कार्यक्रम चल रहा है। हालांकि, इसमें खुद उन्होंने कोई मदद नहीं की और सोफे पर बैठी थीं। वहीं पति परमीत सेठी और दोनों बेटे झाड़ू लिए सफाई कर रहे थे। यह देख जहां बेटे आयुष्मान ने अर्चना को ताना मारा तो वहीं गिफ्ट में झाड़ू को फूल बनाकर दे दिया। यह देख अर्चना के होश उड़ गए।

बेटे आयुष्मान ने अर्चना को दी झाड़ू, रह गईं हैरान

घर की साफ-सफाई करते वक्त अर्चना, परमीत और उनके बेटे खूब मस्ती कर रहे थे। वो एक-दूसरे पर जोक्स क्रैक कर रहे थे। इसी बीच आयुष्मान ने मॉम अर्चना को झाड़ दी, जिससे वह हैरान रह गईं और बोलीं, 'बस यही देगा तू अपनी मां को?' इसके बाद अर्चना सोफे पर बैठ गईं और बोलीं, 'आज तीनों लड़के काम कर रहे हैं, और मैं बैठी हूं।'

अर्चना पर कसा तंज- काम पर जाती तो वहां भी बैठती हो

यह सुनते ही आयुष्मान ने अर्चना पूरन सिंह पर तंज कसा और कहा, 'आप काम पर जाती हो तो भी बैठती हो।' आयुष्मान ने यहां कपिल शर्मा के शो में अर्चना के गेस्ट जज बनकर बैठने पर तंज कसा। इसके बाद परमीत सेठी ने एक ऐसा जोक सुनाया कि आर्यमन के मुंह से पानी ही निकल गया। वह पानी पी रहे थे। इसके बाद पूरे परिवार ने अर्चना की बहन के साथ मिलकर बेसन के लड्डू बनाए। उन लड्डुओं को फिर उन्होंने पैक किया और अनाथालय जाने के लिए निकल पड़े। उन्होंने बच्चों के साथ प्री-दिवाली इवेंट सेलिब्रेट किया।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत का करियर

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अर्चना 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। इसके अलावा वह फिल्म 'नादानियां' में दिखीं। वहीं, परमीत सेठी फिल्म 'अबीर गुलाल' में थे, पर इसे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के कारण भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.