जब सऊदी अरब ने पीएम मोदी को दिया था 'किंग अब्दुल अजीज सैश' सम्मान, अब पाकिस्तान से दोस्ती की वजह क्या है?
Updated on
23-09-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ बढ़ती सऊदी अरब की नजदीकी ने भारत के कान खड़े कर दिए हैं। दोनों देशों ने हाल ही में जो समझौता किया है, उसे भारत के लिए एक झटका माना जा रहा है। इस समझौते के तहत अगर किसी भी एक देश पर हमला होता है तो उसे दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि सऊदी अरब को अचानक ऐसा क्या हुआ, जो उसने भारत के साथ संबंधों को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान के साथ इतनी बड़ी संधि कर ली। आइए जानते हैं...
सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं। हिंदुस्तान ने 1947 में अपनी आजादी के कुछ समय बाद ही सऊदी सरकार के साथ अपने राजनयिक संबंध स्थापित कर लिए थे। साल दर साल इनमें सुधार ही होता रहा। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद भारत और सऊदी अरब के रिश्तों में जबरदस्त गर्मजोशी नजर आई। मोदी सरकार के सत्ता में काबिज होने के 2 साल बाद यानी साल 2016 में ही सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने यहां आमंत्रित किया।
भारत के लिए माना जा रहा बड़ा झटका
आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी अप्रैल 2016 में सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे और वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सऊदी सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मान किंग अब्दुल अजीज सैश से पीएम मोदी को सम्मानित किया। तब से लेकर अब तक ज्यादातर मौकों पर सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान में से हमेशा भारत के साथ संबंधों को तरजीह दी है। लेकिन हाल ही में सऊदी अरब ने एक ऐसा कमद उठाया है, जिसे भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है
कतर पर हमले के बाद डर का माहौल
पाकिस्तान और सऊदी अरब की नजदीकियां बढ़ने का कारण भारत बिल्कुल भी नहीं है। सऊदी अरब भारत के साथ अपने रिश्ते खराब बिल्कुल भी नहीं करना चाहता है। सऊदी सरकार को तो बस मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए अपने देश को सुरक्षित रखने की चिंता है। दरअसल, चाहे सऊदी अरब हो या फिर दूसरा कोई भी खाड़ी देश सभी इस समय डर के माहौल में जी रहे हैं। अभी तक ज्यादातर खाड़ी देश ये सोचकर अपनी सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते थे कि उनके साथ आपात स्थिति के लिए अमेरिका खड़ा है और जब भी कोई देश उन पर हमला करने की कोशिश करेगा, अमेरिका उनके बचाव में आ खड़ा होगा। लेकिन हाल ही में कतर पर हुए इजरायली हमले ने अमेरिका के इस भरोसे को चकनाचूर कर दिया है।
और भी खाड़ी देश कर सकते हैं समझौता!
खाड़ी देश ये समझ चुके हैं कि इजरायल जब भी उन पर हमला करना चाहे आसानी से कर सकता है और ऐसी स्थिति में अमेरिका कभी उनकी सुरक्षा के लिए आगे नहीं आएगा। ऐसे में अब सभी गल्फ देश अपनी-अपनी सुरक्षा पुख्ता करने में लग गए हैं। पाकिस्तान के साथ समझौता करने पर उन्हें एक तरीके से परमाणु बम की सुरक्षा का भरोसा भी मिल जाता है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में और भी खाड़ी देश पाकिस्तान के साथ इस तरह का समझौता कर सकते हैं।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…