'फोटोशूट हो गया तो कुर्सी पर बैठ जाइए' महिला विधायक पर ASP ने तंज कसा तो भड़क उठे MLA के पति
Updated on
16-09-2025 02:49 PM
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत रुदावल पुलिस थाने में धरने पर बैठ गई। उस समय हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया, जब वहां एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने विधायक को तंज भरे शब्दों में कह दिया कि यदि आपका फोटो शूट हो गया हो, तो कुर्सी पर बैठ जाइए। इससे नाराज विधायक के पति ऋषि बंसल और एएसपी के बीच तीखी बहस हो गई। विधायक के समर्थकों ने पुलिस के इस रैवये पर नाराजगी जताई।
एएसपी बोले- फोटोशूट हो गया तो कुर्सी पर बैठ जाइए
दरअसल, यह मामला एक पूर्व विधायक के लोगों पर बसई गांव में राजपूत समाज के लोगों पर हमला करने का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर राजपूत समाज में गहरा आक्रोश है। समाज के लोगों ने विधायक ऋतु बनावत से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी। राजपूत समाज का आरोप है कि पूर्व विधायक के दबाव में पुलिसकर्मियों ने हमारी महिलाओं के साथ मारपीट की है। इसके विरोध में विधायक रूद्रावल पुलिस थाने पहुंची, जहां धरना देकर बैठ गईं। उनके साथ उनके पति ऋषि बंसल भी थे। इस सूचना पर एएसपी हरिराम कुमावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने तंज भरे शब्दों में कहा कि यदि आपका फोटो शूट हो गया हो, तो कुर्सी पर बैठ जाइए।
एएसपी के तंज से नाराज हो गए विधायक के पति
एएसपी हरिराम कुमावत ने कहा कि फोटो शूट हो गया हो तो कुर्सी पर बैठ जाइए। यह सुनकर विधायक के पति ऋषि बंसल नाराज हो गए। उनकी एएसपी के साथ तीखी नोंक झोंक हो गई। इस दौरान विधायक बनावत ने महिलाओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम भी गिनाए, हालांकि पुलिस महिलाओं के साथ मारपीट से मना कर दिया। इस दौरान विधायक दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अड़ी हुई थी। बाद मेें जैसे तैसे कर मामला शांत किया गया।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…