DRS से बदला अंपायर का फैसला तो खुला रह गया रोहित शर्मा का मुंह, दिया ऐसा रिएक्शन

Updated on 27-09-2024 04:28 PM
कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से खेला जा रहा है। बारिश के चलते पहला दिन जल्दी समाप्त हो गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 3 विकेट पर 107 रन ही बना पाई है। वहीं ओवरकास्ट कंडीशन में भारत के लिए इसी साल टेस्ट डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की।

उन्होंने बांग्लादेश के पहले दिन 2 विकेट झटके। आकाश ने जाकिर हसन को आउट करने के बाद शादमान इस्लाम को 24 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि अंपायर ने पहले आकाश दीप की अपील को इग्नोर कर दिया था और शादमान को आउट करार नहीं दिया था। लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया। फिर सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

बड़ी स्क्रीन पर देखा गया कि गेंद सीधा जाकर स्टंप्स में लग रही थी। यह देखने के बाद कप्तान रोहित की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वह फूले नहीं समा रहे थे। उनका रिएक्शन देखने वाला था। हिटमैन के इस रिएक्शन की वीडियो भी अब सामने आ रही है।

मोमीनुल हक और मुशफिकुर रहीम क्रीज पर

बांग्लादेश के लिए इस वक्त मोमीनुल हक और अनुभवी मुशफिकुर रहीम बल्लेबाजी कर रहे हैं। हक 7 चौकों की मदद से 40 रन पर खेल रहे हैं जबकि 6 रन पर रहीम नाबाद हैं। भारत के लिए आकाश दीप के अलावा 1 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने भी लिया। उन्होंने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को 31 रन पर आउट किया।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश- शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.