सुनीता विलियम्स कब वापस लौटेंगी? नासा के पास भी जवाब नहीं, एक महीने से अंतरिक्ष में फंसी

Updated on 12-07-2024 02:20 PM
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने एक साथी अंतरिक्ष यात्री के साथ पिछले एक महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी हुई हैं। विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर 5 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं। उनका मिशन मात्र 10 दिनों का था, लेकिन उनकी वापसी अभी तक नहीं हो सकी है। अब नासा ने बताया है कि सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर वापसी की अभी कोई निश्चित प्रस्थान तिथि तय नहीं की गई है। उनकी वापसी मूल रूप से 14 जून के लिए निर्धारित थी, लेकिन इसे पहले ही दो बार स्थगित किया जा चुका है।

सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष यान हुआ खराब


कैप्टन सुनीता विलियम्स और मिशन कमांडर बुच विल्मोर के अंतरिक्ष में फंसने की वजह उनका अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर है। इस अंतरिक्ष यान ने उनके चढ़ने के दौरान काम करना बंद कर दिया, जिससे थ्रस्टर में खराबी और हीलियम लीक का पता चला। बुधवार, 10 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे रहने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन विलियम्स ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि स्टारलाइनर उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस ठोस जमीन पर ला सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.