बिकने जा रही है व्हर्लपूल इंडिया, मुकेश अंबानी ने भी दिखाई थी दिलचस्पी, जानिए कौन है खरीदार

Updated on 10-11-2025 01:03 PM
नई दिल्ली: होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल इंडिया बिकने जा रही है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के बहुत करीब पहुंच गई है। वॉशिंग मशीन, किचनएड और रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल अपनी लागत कम करना चाहती है। कंपनी अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में ब्लेंडर और कॉफी मेकर जैसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाले उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। केकेआर, टीपीजी, ईक्यूटी, बैन जैसे बायआउट पीई ग्रुप्स के साथ-साथ हैवल्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई थी।

सूत्रों के मुताबिक एडवेंट इंटरनेशनल और व्हर्लपूल इंडिया की पैरेंट कंपनी व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन के बीच बातचीत के अंतिम दौर में है। एडवेंट इसमें 31% हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक इस साल के अंत तक डील फाइनल हो सकती है। भारतीय नियमों के अनुसार, इस शेयर खरीद से कंपनी के 26% अतिरिक्त शेयर के लिए भी एक ओपन ऑफर शुरू होगा। अगर यह ऑफर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता है, तो एडवेंट कंपनी का 57% हिस्सा अपने नाम कर लेगी।

पेरेंट कंपनी की हिस्सेदारी

इस डील की कुल कीमत मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से 9682.88 करोड़ रुपये होगी। इसके बाद व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन कंपनी में एक छोटी हिस्सेदारी वाली कंपनी बनकर रह जाएगी, जिसके पास कंपनी का एक चौथाई से भी कम हिस्सा होगा। एडवेंट के लिए यह भारत में अप्लायंसेज सेक्टर में तीसरी बड़ी खरीद होगी। इससे पहले, 2015 के बाद से एडवेंट ने क्रॉम्प्टन ग्रीव्स के कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल बिजनेस और यूरेका फोर्ब्स को भी खरीदा है।डील में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि फाइनल ड्यू डिलिजेंस और कागजी कार्रवाई का काम चल रहा है। बैन और EQT नाम की दो अन्य बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्म भी इस डील में दिलचस्पी रखती थीं, लेकिन बाद में वे पीछे हट गईं। हालांकि, कुछ हालिया कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के कारण एडवेंट की इस बिजनेस में दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है। व्हर्लपूल कॉर्प और व्हर्लपूल इंडिया को भेजे गए ईमेल का जवाब रविवार शाम तक नहीं मिला था।

शेयरों की चाल

अगर एडवेंट के साथ बातचीत भी फेल हो जाती है, तो कंपनी ब्लॉक डील के जरिए इक्विटी का कुछ हिस्सा फिर से बेचने पर विचार कर सकती है। इस साल अब तक व्हर्लपूल इंडिया के शेयर 26% गिर चुके हैं। कंपनी के हालिया नतीजे बताते हैं कि पिछले सात तिमाहियों में कंपनी का रेवेन्यू सबसे कम रहा है, जो भारत में परिचालन संबंधी चुनौतियों का संकेत देता है। हालांकि, अमेरिका में तीसरी तिमाही में बिक्री 1% बढ़ी है, लेकिन एक नॉन-कैश लॉस के कारण मुनाफा कम हुआ है।

शुक्रवार को व्हर्लपूल इंडिया का शेयर बीएसई पर 1338.95 रुपये प्रति शेयर पर सपाट बंद हुआ। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 16,987.50 करोड़ रुपये था। पिछले साल 22 अक्टूबर को कंपनी का शेयर 2449 करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई। व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की व्हर्लपूल इंडिया में 51% हिस्सेदारी है। व्हर्लपूल भारत में रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन के टॉप चार ब्रांडों में से एक है। यह मुख्य रूप से प्रीमियम सेगमेंट में मौजूद है, जिस पर फिलहाल एलजी और सैमसंग का दबदबा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.