हार्दिक पंड्या ने किसके ऊपर फाड़ा हार का बिल? वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते थक नहीं रहे थे MI के कप्तान

Updated on 08-04-2026 12:07 PM
गुवाहाटी: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ जारी है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर इस सीजन की अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ संजू सैमसन की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गई है, जबकि मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है।

बारिश के कारण यह मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया। राजस्थान ने 11 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम संघर्ष करती दिखी और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इस हार के बाद हार्दिक पंड्या ने बड़ा बयान दिया है।

हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजों को दी सलाह

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने हार का मुख्य कारण खराब गेंदबाजी को बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हम बिल्कुल भी मानक के अनुरूप नहीं थे।'
हार्दिक ने बल्लेबाजी का बचाव करते हुए आगे कहा, 'मैं इस हार का दोष बल्लेबाजी पर नहीं मढ़ूंगा। यह निश्चित रूप से गेंदबाजी इकाई थी जिसे जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। टी20 क्रिकेट सही गेंदों का खेल है। अगर आप हार का अंतर (27 रन) देखें, तो इसका मतलब है कि हम सिर्फ पांच अच्छी गेंदों और पांच कम छक्कों की बात कर रहे हैं। अगर हमने सही गेंदें फेंकी होतीं, तो हम खेल में बने रहते।'

वैभव सूर्यवंशी के कायल हुए हार्दिक

15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने हार्दिक को भी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'एक 16-17 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना काफी रोमांचकारी है। हमने मैच की तैयारी के दौरान उनके बारे में काफी चर्चा की थी। जिस तरह की निर्भीकता उनके पास है और जैसे शॉट्स वो खेलते हैं, वह अद्भुत है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

आरसीबी के खिलाफ वापसी की उम्मीद

अगले मैच को लेकर हार्दिक ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि टीम अपनी गलतियों से सीखेगी। उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा, 'कल सुबह होगी, सूरज फिर निकलेगा। हमें बस अपनी गलतियों से सीखना है और आरसीबी के खिलाफ अगले मैच के लिए अच्छी तैयारी करनी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.