कौन हैं MP के रैपर सैंटी शर्मा? जिन्होंने वायरल 'कॉकरोच जनता पार्टी' ट्रेंड को बताया युवाओं को फंसाने वाला 'डिजिटल जाल'

Updated on 25-05-2026 05:49 PM

इंडियन इंडिपेंडेंट रैपर और इंटरनेट पर्सनैलिटी सैंटी शर्मा ने वायरल 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ट्रेंड को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। सैंटी शर्मा ने इस ट्रेंड को "इंटरनेट ड्रामा" बताते हुए कहा कि लोग बिना तथ्यों की जांच किए सोशल मीडिया कैंपेन का हिस्सा बन रहे हैं। उनका यह बयान इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सामने आया, जिसके बाद इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर इसे लेकर तेज बहस छिड़ गई।

मुद्दों और विवादों पर राय रखने के लिए जाने जाते हैं

सैंटी शर्मा एक इंडिपेंडेंट रैपर, सिंगर और डिजिटल क्रिएटर हैं, जो इंटरनेट कल्चर, सोशल मुद्दों और वायरल विवादों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2016 में अपने यूट्यूब चैनल Santy Sharma Official से म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला गाना "सुनी सुनी सड़कों" लोगों के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद 2017 में आया उनका मोटिवेशनल रैप "उड़ान" यूट्यूब पर उनके सबसे लोकप्रिय गानों में शामिल हुआ।

रैपर बादशाह से जुड़े विवाद में भी खुलकर समर्थन

सैंटी शर्मा ने बाद में "कोशिश मेरी", "द वैलेंटाइन सॉन्ग" और "ब्लैक हार्ट" जैसे कई गाने रिलीज किए। साल 2019 में उन्होंने साउथ इंडियन म्यूजिक लेबल के साथ "पीता दारू" रिलीज किया। 2024 में उन्होंने अपने पहले सोलो एल्बम "रीबॉर्न" की घोषणा भी की, जिसमें सात गाने शामिल हैं। इससे पहले वह रैपर बादशाह से जुड़े विवाद में भी खुलकर समर्थन करते नजर आए थे।

कॉकरोच पार्टी पर साधा निशाना

अब सैंटी शर्मा ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' ट्रेंड को लेकर कहा है कि यह कोई गंभीर आंदोलन नहीं, बल्कि इंटरनेट पर चल रहा भावनात्मक और वायरल ड्रामा ज्यादा है। उन्होंने दावा किया कि कई युवा बिना रिसर्च किए सोशल मीडिया ट्रेंड्स को सपोर्ट करने लगते हैं। सैंटी शर्मा के मुताबिक इस कथित आंदोलन से जुड़े कुछ अकाउंट्स पहले भारत विरोधी पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं और कुछ का संबंध राजनीतिक हलकों से भी बताया जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर क्या दिया बयान

उन्होंने कहा कि असली राष्ट्रवाद का मतलब रोजगार, शिक्षा, विकास, इनोवेशन और राष्ट्रीय एकता जैसे मुद्दों पर चर्चा करना होना चाहिए, न कि केवल भावनात्मक ऑनलाइन नाराजगी फैलाना। सैंटी शर्मा ने यह भी कहा कि आज सोशल मीडिया पर मीम कल्चर और वायरल गुस्सा युवाओं की राजनीतिक सोच को प्रभावित कर रहा है।

राजनीतिक पार्टी की आलोचना गलत नहीं

हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी की आलोचना गलत नहीं है। उनके मुताबिक किसी भी पार्टी को सवालों से ऊपर नहीं माना जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि डिजिटल प्रचार और लगातार गुस्से वाली राजनीति देश के विकास के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर भी चिंता

सैंटी शर्मा ने कुछ विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर भी चिंता जताई। उनका दावा है कि इस ट्रेंड को सपोर्ट करने वाले कुछ अकाउंट पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े नैरेटिव्स फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाले प्रचार और डिजिटल मैनिपुलेशन को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में

दरअसल 'कॉकरोच जनता पार्टी' ट्रेंड शुरुआत में एक व्यंग्यात्मक इंटरनेट कंटेंट के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह बेरोजगारी, महंगाई, पढ़ाई का दबाव और शासन व्यवस्था को लेकर युवाओं की नाराजगी से जुड़ी ऑनलाइन बहस में बदल गया। अब संत शर्मा के बयान के बाद यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.