पाकिस्तान की कशिश चौधरी कौन हैं, जिसने बलूचिस्तान में पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर बनकर रच दिया इतिहास, जानें

Updated on 14-05-2025 01:57 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हिंदू लड़की ने इतिहास रच दिया है। 25 साल की कशिश चौधरी को सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) के पद पर नियुक्त किया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय की भी पहली महिला हैं। उनकी नियुक्त ऐसे समय में हुई है, जब बलूचिस्तान में अलगाववादी सशस्त्र आंदोलन ने तेजी पकड़ी है। कशिश चौधरी ने सोमवार को अपने पिता गिरधारी लाल के साथ क्वेटा में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से मुलाकात की।

कशिश ने मुख्यमंत्री बुगती से मुलाकात के दौरान कहा कि वह महिलाओं और अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण और प्रांत के समग्र विकास के लिए काम करेंगी। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गिरधारी लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मेरी बेटी अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के चलते सहायक आयुक्त बन गई है। लाल ने कहा कि उनकी बेटी ने हमेशा पढ़ाई करने और महिलाओं के लिए कुछ करने का सपना देखा था।

कौन हैं कशिश चौधरी?

कशिश चौधरी बलूचिस्तान के चगाई जिले से सुदूर कस्बे नोश्की की रहने वाली हैं। उन्होंने बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कशिश चौधरी के पिता मध्यम वर्गी व्यापारी हैं। पाकिस्तान के समा न्यूज के अनुसार, कशिश ने तीन साल की तैयारी के बाद बीपीएससी की परीक्षा पास की।

सीएम बुगती ने बताया बलूचिस्तान का गर्व

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कशिश की सफलता को देश के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपनी मेहनत और प्रयास के कारण महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, 'कशिश देश और बलूचिस्तान के लिए गर्व का प्रतीक हैं।'

हिंदू महिलाएं लिख रहीं सफलता की कहानी

हाल के वर्षों में, हिंदू समुदाय की महिलाओं ने पाकिस्तान में आमतौर पर पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, तथा कई सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए महत्वपूर्ण पदों पर पहुंची हैं। कराची में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी कोहली (35) ने कहा कि हिंदू महिलाओं में शीर्ष पर पहुंचने के लिए दृढ़ता और बुद्धिमत्ता है। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली कोहली ने कहा, 'मैंने सिंध पुलिस लोक सेवा परीक्षा भी पास की है। कई और हिंदू लड़कियां हैं जो खुद को शिक्षित करने और कुछ बनने का इंतजार कर रही हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.