मोसाद के नए चीफ रोमन गोफमैन कौन हैं? बिना किसी खुफिया अनुभव के मिली इजरायल की ताकतवर जासूसी एजेंसी की कमान

Updated on 05-12-2025 12:38 PM
तेल अवीव: दुनिया भर में अपने ऑपरेशन के लिए कुख्यात इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) को नया चीफ मिल गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने मिलिट्री सेक्रेटरी मेजर जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद का अगला प्रमुख घोषित किया है। खास बात है कि विदेशों में जासूसी अभियान के लिए जिम्मेदार मोसाद की जिम्मेदारी जिन्हें सौंपी गई है, उन गोफमैन का इंटेलिजेंस में कोई बैकग्राउंड नहीं है। एक बयान में नेतन्याहू के कार्यालय ने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि मेजर जनरल रोमन गोफमैन मौजूदा मोसाद चीफ डेविड बार्निया की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कर्यकाल जून 2026 में खत्म हो रहा है।

इजरायली मीडिया में रोमन गोफमैन की नियुक्ति की खूब चर्चा है। इजरायली मीडिया के मुताबिक, नेतन्याहू को मोसाद चीफ के लिए एजेंसी के बाहर से किसी को चुनने का मतलब है कि उन्होंने बार्निया के सुझाए गए दो कैंडिडेट को नजरअंदाज कर दिया। नेतन्याहू के कार्यालय से जारी बयान में गोफमैन को बहुत काबिल अफसर बताया गया। इसमें आगे कहा गया कि युद्ध के समय प्रधानमंत्री के मिलिट्री सेक्रेटरी के तौर पर उनकी नियुक्ति ने उनकी बहुत अच्छी प्रोफेशनल काबिलियत को साबित किया।

रोमन गोफमैन कौन हैं?

गोफमैन का जन्मद 1976 में बेलारूस में हुआ था। वे 14 साल की उम्र में इजरायल चले गए, जहां उन्होंने 1995 में सेना ज्वॉइन की और लंबा करियर बनाया। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के समय गोफमैन नेशनल इन्फ्रेंट्री ट्रेनिंग सेंटर के कमांडर थे। वह 7 अक्टूबर को गाजा बॉर्डर के पास दक्षिणी इजरायल के एक शहर सेदरोत में हमास के चरमपंथियों के साथ झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में गोफमैन अप्रैल 2024 में नेतन्याहू के ऑफिस कैबिनेट का हिस्सा बने।

दक्षिणपंथी यहूदियों की पसंद

इजरायल की घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के बाद नेतन्याहू ने एक बार फिर से राष्ट्रवादी विचारों के करीबी किसी व्यक्ति को इजरायल की मुख्य खुफिया एजेंसी का हेड नियुक्त किया है। नेतन्याहू ने डेविड जिनी को शिन बेट का प्रमुख बनाया था और वह भी बाहरी थे। हालांकि, रोमन गोफमैन की नियुक्ति को लेकर उस तरह का राजनीतिक विवाद नहीं हुआ, जो शिन बेट चीफ के नामांकन के बाद हुआ था।
रोमन गोफमैन को अपने दक्षिणपंथी धार्मिक यहूदी नजरिए के लिए जाना जाता है। उन्होंने कब्जे वाले वेस्ट बैंक की एक बस्ती में स्थित यहूदी धार्मिक स्कूल एली येशिवा में पढ़ाई की है। हालांकि, वह धार्मिक यहूदियों की तरह सिर पर लगाई जाने वाली खास छोटी टोपी 'यार्मुलके' नहीं पहनते हैं।

नेतन्याहू से नजदीकी का इनाम?

फिर भी कुछ इजरायल में कुछ प्रमुख लोगों ने उनकी नियुक्ति की आलोचना की है, जिसमें वामपंथी इजरायल अखबार हारेत्ज के कॉलमिस्ट उरी मिसगाव शामिल हैं। उन्होंने इंटेलिजेंस में अनुभव की कमी के कारण गोफमैन को 'मोसाद का हेड बनने के लिए अनफिट' कहा है। मिसगाव ने कहा कि जैसा कि डेविड जिनी के लिए था, गोफमैन की नियुक्ति का प्रमुख कारण नेतन्याहू के लिए उनकी वफादारी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.