कौन थे दुलारचंद यादव, जिन्हें कहा जाता था 'टाल का बादशाह', लालू और अनंत से होते हुए प्रशांत तक कैसे पहुंचे?
Updated on
31-10-2025 01:42 PM
मोकामा/पटना: बिहार की राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर मोकामा का टाल क्षेत्र खूनी रंजिश का गवाह बना। बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात ने न सिर्फ इलाके की राजनीति को हिला दिया, बल्कि गैंगवार की आशंकाओं को भी बढ़ा दिया। घोसवारी इलाके में हुई इस वारदात ने मोकामा के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। दुलारचंद यादव को एक समय लालू यादव का करीबी माना जाता था। बाद में वो अनंत सिंह के भी करीबी रहे। हाल के दिनों में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में काफी ऐक्टिव थे। उनकी गिनती मोकामा-टाल क्षेत्र के उन गिने-चुने लोगों में होती थी, जिनकी लोकल पॉलिटिक्स में गहरी पकड़ थी
'टाल के बादशाह' माने जाते थे दुलारचंद
दुलारचंद यादव चुनावी प्रचार में JDU उम्मीदवार और चर्चित बाहुबली अनंत सिंह के मुखर आलोचक हो गए थे। वो सार्वजनिक रूप से उन पर तीखी बयानबाजी और टिप्पणियां कर रहे थे। बेखौफ स्टाइल और लोकल इनफ्लुएंस की वजह से दुलारचंद को 'टाल का बादशाह' भी कहा जाता था। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
दुलारचंद यादव की हत्या कैसे हुई?
दुलारचंद यादव का राजनीतिक प्रभाव एक विवादित इतिहास से भी जुड़ा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2019 में दुलारचंद को पटना ग्रामीण इलाके में 'कुख्यात गैंगस्टर' बताकर गिरफ्तार किया गया था। घोसवारी के टाल इलाके में दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार काफिले के साथ चल रहे थे। पीयूष प्रियदर्शी ने इस हत्याकांड के लिए सीधे तौर पर अनंत सिंह के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया है कि हमलावरों ने दुलारचंद यादव को पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके बाद उन्हें गोली मार दी। ये दावा मोकामा की राजनीति में बाहुबलियों के बीच चल रहे टकराव को और अधिक गंभीर हिंसक मोड़ दे रहा है।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…