रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? खुल गया राज, गौतम गंभीर ने बताया नाम

Updated on 11-11-2024 12:49 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम का अगला मिशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 है। सीरीज का पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना मैच हारे 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच उसे बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के पहले मैच में खेलने को लेकर अभी संशय है। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने इशारे-इशारे में जवाब दे दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा जाने वाला सबसे पहला सवाल यही था कि क्या रोहित शर्मा पहला टेस्ट खेलेंगे? इस पर उन्होंने कहा- अभी तक कोई अपडेट नहीं है, लेकिन उम्मीद कर रहे हैं कि वह सीरीज शुरू होने से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। साथ ही उनसे पूछा गया कि अगर वह नहीं खेलते हैं तो टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा इस पर उन्होंने दो नाम लिए। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल हैं। हालांकि, बाद में शुभमन गिल को भी विकल्प के तौर पर बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म ही होने वाली थी कि उनसे सबसे बड़ा सवाल पूछ लिया गया। उनसे पूछा गया कि अगर रोहित पहला मैच नहीं खेलते हैं तो टीम का कप्तान कौन होगा? इस पर उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा- जसप्रीत बुमराह ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। अगर रोहित शर्मा नहीं मौजूद रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। अगर उसे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचना है तो बिना हारे सीरीज 4-0 से अपने नाम करना होगा। संभव है कि फाइनल में उसकी भिड़ंत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से ही हो। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया से रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत को हार मिली थी, जबकि विराट कोहली की टीम को न्यूजीलैंड ने हराया था। इस तरह से भारत पिछले दो फाइनल हार चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.