मॉडल सुखप्रीत ने क्यों किया था सुसाइड? गुजरात पुलिस ने चार महीने बाद किया खुलासा, लिव इन पार्टनर अरेस्ट

Updated on 19-09-2025 01:33 PM
अहमदाबाद/सूरत: गुजरात की सूरत सिटी पुलिस ने मॉडल सुखप्रीत कौर के सुसाइड केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने मॉडल के सुसाइड के मामले में चार महीने बाद उसके लिव इन पार्टनर और पेशे से फोटोग्राफर महेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लिव इन पार्टनर ने इतना प्रताड़ित किया था कि 19 साल की मॉडल खुदकुशी करने को मजबूर हो गई थी। मॉडल की खुदकुशी का यह मामला सुसाइट नोट से खुला है। इसमें लिव इन पार्टनर का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को तकनीकी सर्विलांस के जरिए अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कैसे हुआ मामले क खुलासा?
मूलरूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली 19 साल की सुखप्रीत कौर एक साल पहले मॉडलिंग के लिए सूरत आई थी। सुखप्रीत ने 2 मई 2025 की रात सुखप्रीत ने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुखप्रीत के माता-पिता के आ जाने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। सुखप्रीत के पिता लखविंदर सिंह बलवंतसिंह ने अपनी बेटी के शव और उसके सामान को फ्लैट से अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक निवास मध्य प्रदेश ले गए थे, जहां अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद उसके सामान की जांच की गई थी। उसी दौरान बैग से सुखप्रीत कौर द्वारा हिंदी में लिखा लेटर मिला था। इसमें मॉडल ने लिखा कि मैं सुखप्रीत संधू हूं, मैं सूरत की एक बड़ी मॉडलिंग एजेंसी में मॉडल के रूप में काम करती थी, जहां 6 अगस्त को मेरी मुलाकात महेंद्र राजपूत नाम के लड़के से हुई। हम अच्छे दोस्त बन गए और लिव-इन में रहने लगे। करीब एक महीने बाद उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। मैं उससे नाराज होकर उसे छोड़ आई, लेकिन वह मुझे ब्लैकमेल करता रहा कि वह मेरी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।
ब्लेड से किया था वार
सुखप्रीत ने आगे लिखा है वह (महेंद्र) मुझे जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज से ब्लैकमेल करता रहा। इसी बहाने उसने फ्लैट में बुलाया और एक दिन बंद रखा और मेरे हाथ-पैरों पर ब्लेड से वार किया। उसने पैरों पर पट्टी बांध दी। मैं वहां से भागकर अपने घर आ गई। इसके बाद वह मुझे धमकी देने लगा कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। उसने मुझे आत्महत्या के लिए भी उकसाया। सूरत शहर पुलिस के एसीपी वीरभद्र सिंह जाड़ेजा ने कहा कि इस मामले में मॉडल के पिता ने मामला दर्ज करवाया था। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को डिंडोली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी फोटोग्राफी का काम कर रहा था और मॉडल साड़ियों के लिए बनने वाले पोस्टर के लिए मॉडलिंग कर रही थी। यह दोनों एक साल से एक दूसरे को पहचानते थे और लिव इन रिलेशनशिप में डिंडोली इलाके में रह रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.