पद का भार सड़क पर क्यों...:भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पदभार लेने आए तो उनका काफिला भोपाल में गंदगी-जाम कर गया

Updated on 12-12-2025 12:02 PM

यह फोटो रोशनपुरा का है। भारी भीड़ के बीच गाड़ियों से हाथ हिलाते नेता, मानों जता रहे हों कि जनता उनके ही इंतजार में खड़ी है। हालांकि, ऐसा है बिल्कुल नहीं! जनता इंतजार नहीं, मजबूरी में खड़ी है। यह काफिला भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का है। वे गुरुवार को पदभार लेने शाजापुर से भोपाल आए थे।

भीड़-भाड़ वाले चौराहे पर गाड़ियों के दरवाजे खोलकर नेता और समर्थक अभिवादन करते रहे। शक्ति के इस प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक में स्कूली बच्चे, महिलाएं, कामगार यहां तक कि बीमार भी फंसे रहे, लेकिन प्रदर्शन किलोमीटरों तक जस का तस चलता रहा। रोशनपुरा, सुभाष स्कूल, 1250, सात नंबर तक कई जगह लोग घंटों जाम में फंसे रहे। आतिशबाजी और प्लास्टिक कचरा काफिला जाने के घंटों बाद तक सड़क पर हुए इस पद के भार की गवाही दे रहा था।

आपका जुलूस, शहर जाम ये कैसा जश्न? युवा नेता हैं तो ‘युवा सोच’ भी रखिए...

एक तरफ सबको साफ शहर चाहिए। सरपट दौड़ता ट्रैफिक चाहिए... लेकिन दूसरी ओर सड़क पर ऐसे आयोजन। कई इलाकों में घंटों ट्रैफिक जाम की वजह बनता जुलूस और सड़कों पर पसरा आतिशबाजी और कॉन्फेटी गन से निकली पर्चियों का कचरा। बड़ा सवाल ये है कि किसी उपलब्धि या राजनीतिक नियुक्ति के ऐसे आयोजन क्या शहर से बाहर किसी खुले स्थान या खाली मैदान पर नहीं किए जाने चाहिए।

क्या शहर को साफ रखना सिर्फ नगर निगम की जिम्मेदारी है या ट्रैफिक व्यवस्था संभालना सिर्फ पुलिस का काम है? जवाब है- नहीं। एक जागरूक नागरिक के रूप में हम सबकी ये जिम्मेदारी है। राजनीतिक दलों को भी चाहिए कि वे अपने ‘शक्ति या उपलब्धि प्रदर्शन’ के लिए ऐसे स्थान चुनें जहां लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। खासकर यदि आप युवा नेता हैं तो ‘युवा सोच’ भी रखें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.