महंगाई के आंकड़े में मुफ्त राशन को क्यों जोड़ा जाए? सरकार तरीका बदलने पर कर रही विचार, जानें क्या है प्लान

Updated on 06-10-2025 01:09 PM
नई दिल्ली: सरकार खुदरा महंगाई दर तय करने का तरीका बदलने पर विचार कर रही है। इस दिशा में बढ़ते हुए सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सार्वजनिक रूप से सबकी राय मांगी है। राय इस बात पर मांगी गई है कि पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के जरिए लोगों को जो गेहूं, चावल सहित मुफ्त अनाज आदि दिया जाता है, उसे भी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI में शामिल किया जाए या नहीं, जिसके आधार पर खुदरा महंगाई दर तय की जाती है। यह इस मायने में अहम है कि इससे रिटेल इंफ्लेशन के आंकड़ों पर असर पड़ेगा। RBI अपनी मॉनेटरी पॉलिसी और रेपो रेट के बारे में फैसला करते समय रिटेल इंफ्लेशन पर गौर करता है।

क्या है सरकार का प्लान?

मंत्रालय ने CPI की नई सीरीज के लिए बेस ईयर को 2012 से बदलकर 2024 करने का प्रस्ताव दिया है। नई सीरीज में चीजें और उनका वेटेज हाउसहोल्ड कंजम्पशन एक्सपेंडिचर सर्वे 2023-24 पर आधारित होंगे। नई सीरीज 2026 की पहली तिमाही से प्रकाशित करने की योजना है। इस सीरीज में कमोडिटी के लिए PDS और ओपन मार्केट प्राइसेज, दोनों को मिलाकर एक नया यूनिफाइड इंडेक्स लाने का प्रस्ताव है। फ्री चीजों को जीरो प्राइस वाला मानते हुए इंफ्लेशन पर इनके असर का आकलन होगा। डिस्कशन पेपर पर 22 अक्टूबर तक राय दी जा सकती है।

फ्री को क्यों शामिल करना?

डिस्कशन पेपर में कहा गया है कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, वर्ल्ड बैंक और मंत्रालय के एक्सपर्ट ग्रुप के विशेषज्ञों ने इस पर मंथन किया है। एक्सपर्ट्स की राय यह बनी कि PDS में फ्री दी जाने वाली चीजों का परिवारों के उपभोग के तौर तरीके पर बहुत बड़ा असर पड़ता है, साथ ही CPI का उपयोग केवल मॉनेटरी पॉलिसी तय करने में नहीं है। इसकी उपयोगिता लिविंग कॉस्ट, वेज इंडेक्सेशन, पेंशन तय करने से लेकर वेलफेयर स्कीमों तक में होता है। लिहाजा फ्री की चीजों को भी CPI फ्रेमवर्क में शामिल करना चाहिए क्योंकि गेहूं, चावल वगैरह PDS में फ्री तो दिया जाता है, लेकिन इसके चलते खुले बाजार में इन चीजों के भाव पर असर आता है।

अभी क्या है स्थिति?

सीपीआई की मौजूदा सीरीज में फ्री राशन को शामिल नहीं किया जाता क्योंकि इनका उपयोग करने वालों को इन पर खर्च नहीं करना होता। इसलिए इंडेक्स में इन चीजों का वेटेज जीरो है। फ्री चीजों के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यही किया जाता है। लेकिन पेपर में कहा गया कि 1 जनवरी 2023 से सरकार ने फ्री राशन की स्कीम शुरू की, जिसके दायरे में करीब 75% ग्रामीण और 50% शहरी आबादी है। इस योजना का दायरा भी बड़ा है और असर भी। दूसरे देशों में सोशल ट्रांसफर स्कीम्स भारत जितनी बड़ी नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.