मप्र में बाघों की मौत के विवाद में हटाए गए वन्यप्राणी अभिरक्षक शुभरंजन सेन, एनटीसीए ने लिया था संज्ञान

Updated on 23-08-2024 12:09 PM
भोपाल। बाघों की मौत से मध्य प्रदेश की देशभर में हुई किरकिरी के बाद अंतत: राज्य के कार्यवाहक वन्यप्राणी अभिरक्षक शुभरंजन सेन को हटा दिया गया है। तीन साल में केवल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ही 34 बाघों की मौत हो गई। वहीं अन्य नौ बाघों की मौत शहडोल क्षेत्र में हुई। इस तरह कुल 43 बाघों की मौतों पर एसआईटी ने एक रिपोर्ट तैयार की थी, लेकिन शुभरंजन सेन इस रिपोर्ट को छुपाते रहे और अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।

अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा

रिपोर्ट में बाघों की मौत के पीछे अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा जताया गया था। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय फंडिंग की भी बात कही गई थी और इस दिशा में जांच की अनुशंसा की गई, लेकिन शुभरंजन सेन ने इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया। इतनी अधिक संख्या में बाघों की मौतों ने दिल्ली में बैठे अधिकारियों तक को चौका दिया।

नईदुनिया ने किया था कई मामलों का खुलासा

उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले की पड़ताल करते हुए नईदुनिया ने वर्ष 2021 से 2023 के बीच बांधवगढ़ और शहडोल वन क्षेत्र में बाघों की मौत में चिंताजनक वृद्धि पर प्रकाश डालती खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की थीं। बाघों की मौत की खबरों को श्रंखलाबद्ध लगातार प्रकाशित करने का परिणाम यह रहा है कि वन्यप्राणी शाखा को बांधवगढ़ प्रबंधन को नोटिस जारी करना पड़ा था। इस पूरे मामले में सेन ने खामियों को स्वीकार करते हुए लिखा था कि एनटीसीए द्वारा स्थापित प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया था।
एनटीसीए ने किया सरकार से जवाब-तलब
नईदुनिया में प्रकाशित खबरों के चलते इस पूरे मामले में एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) ने भी संज्ञान लिया और राज्य सरकार से जवाब-तलब किया। इसके चलते बाघों की सुरक्षा और वन्यप्राणी प्रबंधन में विफल रहे शुभरंजन सेन को हटाकर कार्ययोजना और वन भू-अभिलेख के पीसीसीएफ व्हीएन अम्बाडे को मप्र का वन्य प्राणी अभिरक्षक बनाया गया है। अम्बाडे महाराष्ट्र के नागपुर में वन उप महानिदेशक भी रह चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय एनजीओ की जांच करा रहा वन विभाग
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार की अंतरराष्ट्रीय साजिश का अंदेशा होने के बाद मध्य प्रदेश में बाघ संरक्षण से जुड़े अंतरराष्ट्रीय एनजीओ भी जांच के घेरे में आ गए हैं।
  • वन विभाग ऐसे सभी एनजीओ की भूमिका की जांच करा रहा है। इनके अलावा उन विदेशी नागरिकों की भूमिका को लेकर भी जांच की जाएगी जो टाइगर रिजर्व में सक्रिय रहे हैं।
  • विदेशी नागरिक किन लोगों से मिले या उनकी गतिविधियां संदिग्ध तो नहीं थी, इन सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जाएगी।
  • बांधवगढ़ प्रबंधन, पुलिस से अंतरराष्ट्रीय साजिश और विदेश फंडिंग की भी जांच करा रहा है इसके लिए उमरिया एसपी को पत्र लिखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.