एशिया में नाटो की होगी एंट्री? अमेरिका के बाद भारत ने साफ कर दिया अपना रुख, क्या अकेला पड़ गया जापान

Updated on 03-10-2024 04:21 PM
टोक्यो: जापान के नए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने एशिया में नाटो जैसा एक सैन्य गुट बनाने की मांग की थी। इस गुट की चर्चा के बाद माना जा रहा था कि चीन को घेरने की शुरुआत होगी। लेकिन अब इसे लेकर भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि जापानी पीएम की ओर से 'एशियाई नाटो' के दृष्टिकोण से भारत सहमत नहीं है। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जापान के विपरीत भारत कभी भी किसी अन्य देश का संधि सहयोगी नहीं रहा है।

जापानी पीएम के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'हमारे दिमाग में उस तरह की रणनीतिक योजना नहीं है।' डॉ. जयशंकर का यह बयान तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब जापान और भारत क्वाड का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हमारा एक अलग इतिहास और चीजों को देखने का एक अलग नजरिया है।' डॉ. जयशंकर ने पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया था।

क्या बोले थे जापानी पीएम


मंगलवार को इशिबा ने कहा कि उनका देश दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे गंभीर सुरक्षा खतरों का सामना कर रहा है। इससे निपटने के लिए वह मित्र देशों के साथ गहरे संबंधों की तलाश करेंगे। उन्होंने एशियाई नाटो को बनाने से लेकर, जापानी सैनिकों की अमेरिका में तैनाती और चीन, रूस और उत्तर कोरिया से बचने के लिए अमेरिका के परमाणु हथियारों पर साझा नियंत्रण का आह्वान किया। 

अकेला पड़ा जापान


अमेरिका पहले ही एशियाई नाटो के विचार को खारिज कर चुका है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेल सुलिवन ने पिछले साल कहा था कि अमेरिका इंडो-पैसिफिक में नाटो बनाने पर विचार नहीं कर रहा है। इस महीने पूर्वी एशिया और प्रशांत के लिए अमेरिकी सहायक सचिव डैनियल क्रिटेनब्रिंक ने कहा कि ऐसी बात करना बहुत जल्दी होगी। इशिबा ने शुक्रवार को अपना विचार दोहराते हुए कहा कि अमेरिका की ताकत में गिरावट ने एशियायी संधि को जरूरी बना दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.