बैंकों की तरह क्या अब LIC में भी होगी डिजिटल क्रांति? इस बड़े बदलाव के लिए इंफोसिस को दी जिम्मेदारी

Updated on 16-09-2024 04:35 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है। इसके लिए कंपनी ने देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस से हाथ मिलाया है। ऐसे में एलआईसी के ग्राहक बैंकों की डिजिटल सेवा की तरह एलआईसी में भी डिजिटल सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। एलआईसी के ग्राहकों को अभी तक कई तरह की सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए होम ब्रांच जाना पड़ता है। वहीं इसके उलट बैंक के ग्राहक ऐसी कई सेवाएं देश की किसी भी ब्रांच में जाकर ले सकते हैं। इसके लिए होम ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इंफोसिस देश के कई बैंकों और दूसरे संस्थानों को अपनी सेवाएं मुहैया कराती है। इंफोसिस का SaaS (Software-as-a-Service) सॉफ्टवेयर कई बैंक इस्तेमाल करते हैं। वहीं ऑइल एंड गैस सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां भी इंफोसिस की ओर से तैयार किया गया सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करती हैं। इनके अलावा हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग समेत कई और सेक्टर में भी इंफोसिस के सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए जाते हैं। एलआईसी ने एक प्रेस रीलीज जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है।

एलआईसी के लिए क्या करेगी इंफोसिस?


एलआईसी DIVE (Digital Innovation and Value Enhancement) नाम से एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम शुरू किया है। एलआईसी का प्लान DIVE प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से अपने कस्टमर, फील्ड फोर्स, पार्टनर और एम्प्लॉई को नया अनुभव देना है। एलआईसी ने अपने इस नए और अत्याधुनिक नेक्स्टजेन डिजिटल प्लेटफॉर्म DIVE के निर्माण के लिए इंफोसिस को नियुक्त किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म मॉड्यूलर फ्लेक्सिबल और क्लाउड-नेटिव होगा।

मिलेंगी ये सुविधाएं

  • यह प्लेटफॉर्म एलआईसी के लिए कस्टमर एंड सेल्स सुपर ऐप, पोर्टल और डिजिटल ब्रांच जैसे हाई वैल्यू वाले बिजनस एप्लिकेशंस के निर्माण की नींव रखेगा।
  • कस्टमर को इंटीग्रेटेड एंड-टू-एंड डिजिटल इंश्योरेंस समेत कई तरह की सेवाएं मिलेंगी।
  • इस प्लेटफॉर्म के जरिए ब्रांच एम्प्लॉई के लिए डिजिटल फ्रंट-एंड प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी।

नई टेक्नॉलजी इस्तेमाल करने पर जोर


इस बारे में एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि उनका लक्ष्य एलआईसी को जीवन बीमा समाधान प्रदान करने वाली ऐसी संस्था में बदलना है जो टेक्नॉलजी के इस्तेमाल पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों समेत अन्य को विश्व स्तरीय डिजिटल सुविधाएं देने के लिए एलआईसी ने इंफोसिस के साथ साझेदारी की है। उन्होंने कहा कि टेक्नॉलजी हमें अपने ग्राहकों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने और देश के एडवांस डिजिटल इको-सिस्टम का लाभ उठाकर बेहतर सेवा देने में मदद कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.