अमेर‍िका-चीन की यह 'लड़ाई' दुनिया को ले डूबेगी? IMF की अटकी सांस, भारत पर असर

Updated on 19-10-2025 12:01 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ गई है। यह थमी नहीं तो इसका दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था पर बहुत गंभीर असर होगा। इससे भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसने अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की सांस अटका रखी है। आईएमएफ चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने इस तनाव को तुरंत कम करने की अपील की है। उन्‍होंने उम्मीद की है कि अमेरिका और चीन ट्रेड टेंशन कम करेंगे और रेयर अर्थ (दुर्लभ पृथ्वी तत्वों) के ग्‍लोबल फ्लो में रुकावट से बचेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी बाधा का वैश्विक विकास पर 'महत्वपूर्ण असर' पड़ेगा। जॉर्जीवा ने आईएमएफ की संचालन समिति की बैठक के बाद यह बात बोली। उन्‍होंने कहा कि ऐसी स्थिति अनिश्चितता को बढ़ाएगी। पहले से ही कमजोर वैश्विक विकास को और नुकसान पहुंचाएगी।

इस साल आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना बैठकें ऐसे समय में हुईं जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहे व्यापार युद्ध में एक नया मोड़ आया। इसने दुनिया भर के हजारों वित्त अधिकारियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के बीच चर्चाओं पर अपना दबदबा बनाया। अमेरिका और चीन के बीच अगर ट्रेड टेंशन बढ़ती है तो भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। उस पर भी कई तरह से असर पड़ेगा।
आईएमएफ ने मंगलवार को 2025 के लिए ग्‍लोबल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 3.2% लगाया था। यह जुलाई के 3.0% और अप्रैल के 2.8% के अनुमान से ज्‍यादा है। आईएमएफ ने कहा कि टैरिफ के झटके और वित्तीय स्थितियां उम्मीद से कहीं अधिक अनुकूल साबित हुई हैं। हालांकि, यह अनुमान अमेरिका और चीन की ओर से हाल ही में उठाए गए नए खतरों को नहीं दर्शाता है।

स‍िर पर अभी भी मंडरा रहा है खतरा

जॉर्जीवा ने कहा कि आईएमएफ इन विकासों पर बारीकी से नजर रखेगा। लेकिन, उन्होंने यह भी नोट किया कि सदस्य देश आम तौर पर राहत महसूस कर रहे हैं कि वैश्विक अर्थव्यवस्था छह महीने पहले की आशंकाओं से कहीं अधिक लचीली साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश अपनी आस्तीनें ऊपर उठाने के लिए तैयार हैं ताकि बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके, नियामक सुधार किए जा सकें और वैश्विक असंतुलन को दूर किया जा सके। हालांकि, वे अभी भी गहराई से चिंतित हैं।
जॉर्जीवा ने कहा, 'अभी भी चिंता की भावना है। कारण है कि विश्व अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन हमारी जरूरत से कम है। अनिश्चितता का बहुत गहरा बादल अभी भी हमारे सिर पर मंडरा रहा है।'

भारत पर कैसे हो सकता है असर?

IMF प्रमुख की चेतावनी भारत के लिए भी चिंता पैदा करती है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापार तनाव वैश्विक विकास को धीमा कर सकता है। अगर ग्लोबल ग्रोथ धीमी होती है तो भारतीय निर्यात पर सीधा नकारात्मक असर पड़ेगा। इससे भारत की आर्थिक विकास दर प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, रेयर अर्थ के प्रवाह में किसी भी तरह की रुकावट से भारतीय मैन्‍युफैक्‍रिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को इन महत्वपूर्ण खनिजों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। इससे लागत बढ़ेगी। हालांकि, आईएमएम की ओर से बहुपक्षीय सहयोग पर जोर देना भारत जैसे देश के लिए सकारात्मक है। कारण है कि यह व्यापार को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.