विलियम्सन दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे:श्रीलंका से हुई सीरीज में चोटिल हुए थे, मुंबई में कर सकते हैं वापसी

Updated on 22-10-2024 02:44 PM

न्यूजीलैंड के बैटर केन विलियम्सन भारत के खिलाफ पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने यह जानकारी दी है।

विलियम्सन को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वे रिहैब के लिए न्यूजीलैंड लौट गए थे। टीम को उम्मीद थी कि वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे।

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विलियम्सन फिलहाल रिहैब कर रहे हैं। उनकी इंजरी काफी हद तक ठीक हो गई है, लेकिन वे अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट से वापसी करें।

विलियम्सन ने भारत में 33.53 की औसत से बनाए हैं रन 

विलियम्सन ने भारत में खेले खेले 8 टेस्ट मैचों में 33.53 की औसत से रन बनाए हैं। उन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।

न्यूजीलैंड 36 साल बाद भारत में टेस्ट मैच जीता 

न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद टेस्ट में मैच जीता है। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया। इस तरह न्यूजीलैंड तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

पुणे की पिच स्लो टर्न वाली होगी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की पिच स्लो टर्नर हो सकती है। पिच के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से बेंगलुरु की तुलना में पुणे में कम बाउंस देखने को मिल सकता है। पुणे टेस्ट 24 अक्टूबर से शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.