राहुल का नाम लिए बिना रिजिजू बोले-वे चर्चा नहीं चाहते:ये सिर्फ पॉलिटिकल ड्रामा, इससे विपक्ष का नुकसान, हमारा बहुमत, हमें कोई समस्या नहीं

Updated on 01-09-2025 02:07 PM

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि अगर किसी दल का नेता बहस या चर्चा में रुचि नहीं रखता और सिर्फ राजनीतिक ड्रामा करना चाहता है तो विपक्ष का नुकसान हो रहा है, सरकार का नहीं।

किरेन रिजिजू ने कहा-

QuoteImage

सरकार बहुमत में है और चाहे तो विधेयक पास करवा लेगी, लेकिन इससे विपक्ष के सांसदों का ही नुकसान होगा।

QuoteImage

रिजिजू बोले- सांसद जनता की आवाज उठाने आए हैं 

संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू शनिवार (30 अगस्त) को बेंगलुरु में 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसदीय प्रणाली' विषय पर वकीलों के संगठन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं युवा सांसदों से कहता हूं कि जब आपका नेता आपको संसद में हंगामा करने के लिए कहे तो उसका विरोध करें। आप संसद में जनता की आवाज उठाने के लिए आए हैं, न कि केवल हंगामा करने के लिए।'

विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की चेयर की तरफ कागज फेंके थे

संसद में 12 अगस्त को दोनों सदनों में बिहार SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन) पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा स्थगित कर दी गई। शाम 4:30 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा।

विपक्षी सांसदों ने कागज फाड़कर स्पीकर की कुर्सी की ओर फेंके। इस दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल सदन की कार्यवाही चला रहे थे। उन्होंने कहा- उपनेता (विपक्ष) की ओर से इशारा किया गया। इसके बाद कागज फाड़कर चेयर की ओर फेंके गए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- आपने सदन की गरिमा गिराई है। देश आपको माफ नहीं करेगा। आपके क्षेत्र के लोग आपसे दुखी होंगे।

विपक्षी सांसदों ने SIR के खिलाफ मार्च निकाला था

वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई, जहां से 2 घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। ये एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार डरी हुई है और कायर है।

मार्च के दौरान अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। जब सांसदों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाते दिखे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.