जिस महिला के मर्डर का आरोप वो जिंदा मिली:दिल्ली HC ने 2018 से जेल में बंद शख्स को बरी किया

Updated on 24-04-2025 12:42 PM

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला के मर्डर के आरोप में जेल में बंद शख्स को जमानत दे दी। वो साल 2018 से जेल में बंद था। उसे जिस महिला के मर्डर के आरोप में जेल भेजा गया था वो जीवित मिली है। वहीं, जिस युवती की लाश मिली थी, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

जस्टिस गिरीश कठपालिया ने 21 अप्रैल को मामले की सुनवाई की थी। उन्होंने कहा, 'यह कहना ही होगा कि इस केस की जांच ने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया है, अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।'

जस्टिस कठपालिया ने कहा- यह बेहद दुखद है कि एक महिला ने 7 साल पहले इतने वीभत्स तरीके से जान गंवा दी थी, उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया गया, लेकिन आज तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। कोर्ट ने इस केस में पुलिस को लापरवाही दिखाने पर फटकार भी लगाई।

दरअसल, मंजीत केरकेट्टा ने इस आधार पर जमानत की मांग की थी कि वो 2018 से जेल में है, लेकिन अबतक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि हत्या किसी हुई है। क्योंकि जिस महिला सोनी उर्फ ​​छोटी के हत्या के आरोप में उसे जेल भेजा गया, वो जीवित है। जिसकी लाश मिली उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

मंजीत ने कहा कि उसे केवल इस आधार आरोपी बनाया गया उसे आखिरी बार सोनी के साथ देखा गया था। पुलिस ने मंजीत को 17 मई 2018 को गिरफ्तार किया था।

मामले में 5 शिकायत दर्ज

मामले में पुलिस ने पांच शिकायत दर्ज की थीं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा- यह केवल जांचकर्ता (पुलिस) की ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी थी कि उन्हें जांच की निगरानी करनी थी। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने मेहनत नहीं की।

वहीं, दूसरे पक्ष ने मंजीत की जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को सिर्फ इसलिए आजादी से वंचित नहीं रखा जा सकता क्योंकि पीड़िता की पहचान नहीं हो सकी है। कोर्ट ने कहा- आरोपी की जमानत याचिका को स्वीकार किया जाता है और निर्देश दिया जाता है कि आरोपी को तत्काल जमानत पर रिहा किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.