विजयवर्गीय के बंगले के बाहर महिला कांग्रेस ने घंटियां बजाईं

Updated on 02-01-2026 12:38 PM

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमार लोगों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहां बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। वहीं राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता हाथों में घंटियां लेकर मंत्री के निवास पहुंचीं और घंटी बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद रहे। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की फोटो पर जूते-चप्पल भी बरसाए।

“सत्ता के नशे में मदमस्त हो गए हैं”

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इंदौर की घटना के बाद इस तरह का बयान यह दर्शाता है कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता मदमस्त हो गए हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे बयानों के बावजूद जनता उन्हें जिताती रहेगी, लेकिन यह सोच गलत है। उन्होंने मांग की कि घटना में मृतकों के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा मिले और कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।

महिला कांग्रेस का आरोप

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा कि यह प्रदर्शन कैलाश विजयवर्गीय के गैर-जिम्मेदाराना बयान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में मंत्री का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका विरोध जरूरी है।

इंदौर जहरीला पानी कांड और ‘घंटा’ विवाद

इंदौर में दूषित पानी के सेवन से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इसी मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की “घंटा” वाली प्रतिक्रिया सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया।

विपक्ष का आरोप है कि मौतों जैसे गंभीर मामले पर मंत्री का यह रवैया असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना है। कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने इसे पीड़ित परिवारों के दर्द का अपमान बताते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.