बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

Updated on 12-02-2026 12:21 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता एवं ईमानदारी से कार्य करें। जिले में किसी भी महिला एवं नवजात शिशु की मृत्यु न हो, इसके लिए हरसंभव कार्य करें। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर मानिटरिंग करें एवं समय पर गर्भवती माताओं को हॉस्पिटल लेकर जाएं। कलेक्टर ने सभी मितानिनों के माध्यम से गर्भवती माताओं के एनएनसी जांच, उपचार एवं देखभाल तथा मानिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती माताओं एवं उनके परिजनों की काउंसलिंग करें। उन्होंने शिशु एवं मां की देखभाल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं जागरूकता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता के बारे में बताएं। उन्होंने शिशु मृत्यु दर के कारणों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु का वजन कम होना एवं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए गर्भवती माताओं के पौष्टिक आहार, गतिविधि और वजन बढ़ाने के लिए दी जाने वाली आवश्यक दवाई एवं आहार की पूर्ण जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की रोकथाम के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए कहा। ऐसे नवजात बच्चों का चिन्हांकन कम करें, जिनका वजन कम हो और प्रारंभिक अवस्था से ही उनके स्वास्थ्य की देखरेख पर ध्यान दें। प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा तीन दिन तक शासकीय एवं निजी हास्पिटल में डॉक्टर की देखरेख में रखने के लिए कहा।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली में परिवर्तन लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग समन्वित तरीके से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारी को कम करने के लिए जनमानस में जागरूकता लाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनमानस तक शासन की योजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी मापदण्ड पर उत्कृष्ट कार्य करें। कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कंगारू मदर केयर के लिए प्रशिक्षण देने के लिए कहा। उन्होंने वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों में शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में 102 एंबुलेंस की उपलब्धता, मानव संसाधन, आधार बेस्ट एटेंडेंस, एनएनसी रजिस्ट्रेशन एवं जांच की समीक्षा की। उन्होंने आभा कियोस्क सेंटर के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी के लिए किए जा रहे कार्यों का क्रियान्वयन करने के लिए कहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि मातृमृत्यु दर में कमी लाने के लिए सजग रहते हुए व्यवहार परिवर्तन की जरूरत है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डीपीएम  संदीप ताम्रकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.