दुनिया में पहला AI मॉडल्स का ब्यूटी कॉन्टेस्ट:भारत की AI जारा टॉप-10 में

Updated on 20-06-2024 02:17 PM

मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स जैसे ब्यूटी पेजेंट्स के बाद अब दुनिया में पहला AI ब्यूटी पेजेंट होने वाला है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, AI मॉडल्स के बीच हो रही इस प्रतियोगिता को ब्रिटेन की फैनव्यू कंपनी वर्ल्ड AI क्रिएटर अवॉर्ड्स (WAICA) के साथ मिलकर आयोजित कर रही है।

इस प्रतियोगिता में 2 AI जजों के अलावा PR एडवाइजर एंड्र्यू ब्लोच और बिजनेसमान सैली ऐन-फॉसेट भी बतौर जज मौजूद रहेंगे। पेजेंट के पहले चरण में 1500 प्रतिभागियों के बीच से टॉप 10 AI मॉडल्स का चयन किया गया है। अब इनमें शुरुआती 3 पायदान पर जीत हासिल करने वाली मॉडल्स को प्राइज दिया जाएगा।

जारा को ऐड एजेंसी के सह-संस्थापक राहुल चौधरी ने बनाया
मिस AI बनने वाली मॉडल को 10.84 लाख रुपए के अलावा उसे बनाने वाले क्रिएटर को पब्लिक रिलेशन्स के लिए 4.17 लाख रुपए दिए जाएंगे। कॉम्पिटिशन के टॉप 10 प्रतिभागियों में भारत की AI मॉडल जारा शतावरी भी शामिल हैं। जारा को एक मोबाइल ऐड एजेंसी के सह-संस्थापक राहुल चौधरी ने बनाया है।

जारा एक हेल्थ और फिटनेस इन्फ्लूएंसर हैं। उनका सोशल मीडिया पेज भी है, जहां वह हेल्थ और फैशन से जुड़ी टिप्स देती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 8 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी ज्यादातर तस्वीरों में जारा योग के साथ हेल्दी खाने से जुड़ी बातें बता रही हैं। जारा इस ब्यूटी एजेंट में एशिया से चुनी गईं 2 मॉडल्स में से एक हैं।

PMH बायोकेयर की ब्रांड एंबेसडर हैं AI जारा
जारा जून 2023 से PMH बायोकेयर की ब्रांड एंबेसडर हैं। शतावरी अगस्त 2023 में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग टैलेंट मैनेजर के रूप में डिजीमोजो ई-सर्विसेज LLP से जुड़ी हुई हैं। वह UP के नोएडा की रहने वाली हैं।

शतावरी की वेबसाइट के मुताबिक, उनका मिशन स्वास्थ्य, करियर के विकास और फैशन पर सुझाव साझा करना है। सलाह देकर व्यक्तियों को अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है। एक प्राकृतिक भारतीय रूप और एक मानवीय स्पर्श के साथ, जारा का लक्ष्य अपने फॉलोअर्स के साथ गहराई से जुड़ना और उन्हें हर दिन प्रेरित करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.