बोत्सवाना में निकला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा:कैरो खदान में मिला 2,492 कैरेट का डायमंड

Updated on 23-08-2024 02:00 PM

बोत्सवाना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की फर्म लुकारा डायमंड की एक कैरो खदान में 2492 कैरेट का हीरा निकला है। यह 1905 में साउथ अफ्रीका में मिले 3106 कैरेट के कलिनन डायमंड के बाद अब तक का सबसे बड़ी हीरा है।

कैरो खदान बोत्सवाना की राजधानी गेबरोन से करीब 500 किमी दूर है। इससे पहले 2019 में इसी खदान में 1758 कैरेट का सेवेलो हीरा मिला था। इसे फ्रांस की फैशन कंपनी लुई विटॉन ने खरीदा था। हालांकि, उन्होंने इसकी कीमत नहीं बताई थी।

444 करोड़ में बिका था 1,111 कैरेट का हीरा
इससे पहले 2017 में बोत्सवाना की कैरो माइन में 1111 कैरेट का लेसेडी ला रोना हीरा मिला था, जिसे ब्रिटेन के एक ज्वेलर ने 444 करोड़ रुपए में खरीदा था। बोत्सवाना दुनिया के सबसे बड़े डायमंड प्रोड्यूसर्स में से एक है। दुनिया के 20% हीरा का उत्पादन यहीं होता है।

लुकारा डायमंड फर्म के हेड विलियम लैंब ने कहा, "हम इस खोज से बेहद खुश हैं। इस हीरे को हमारी मेगा डायमंड रिकवरी एक्स-रे तकनीक की मदद से खोजा गया। हम इस 2492 कैरेट के हीरे तो तराशने की कोशिश में लगे हैं।"

बोत्सवाना ने पिछले महीने खनन को लेकर नया कानून का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत एक बार लाइसेंस मिलने के बाद खनन कंपनियों को स्थानीय निवेशकों को 24% हिस्सेदारी देनी होगी।

9 टुकड़ों में काटा गया दुनिया का सबसे बड़ा हीरा
1905 में साउथ अफ्रीका की प्रीमियर नंबर 2 खदान से निकला कलिनन हीरा अब तक का सबसे कीमती हीरा है। इसके नाम खदान के मालिक थॉमस कुलिनन के नाम पर रखा गया था। 1907 में ब्रिटिश राजा एडवर्ड VII को भेंट किया गया था। इसके बाद एम्सटर्डम के जोसेफ ऐशर ने अलग-अलग आकार और साइज में 9 टुकड़ों में काटा था।

कलिनन हीरे को ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका भी कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा टुकड़ा ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के राजदंड में लगा है। वहीं इसका दूसरा सबसे बड़ा टुकड़ा राजपरिवार के इम्पीरियल स्टेट क्राउन में जड़ा है।

हीरा क्या होता है, ये कैसे बनता है?
पृथ्वी की सतह से करीब 160 किलोमीटर नीचे ‘किंबरलाइट पाइप’ नाम की एक खास तरह की चट्टान पाई जाती है। जब मैग्मा पृथ्वी की गहरी दरारों से होकर बहते हुए किसी एक जगह जमा हो जाता है, तब ‘किंबरलाइट पाइप’ बनती है।

धरती के अंदर काफी ज्यादा प्रेशर और तापमान की वजह से कार्बन का क्रिस्टल धीरे-धीरे हीरा बन जाता है। कहा जाता है कि हीरा 100% कार्बन से बना होता है, उसे 763 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में गरम किया जाए तो दुनिया का सबसे मजबूत पदार्थ हीरा जलकर कार्बन डाई ऑक्साइड गैस बन जाता है। बर्तन में बिल्कुल भी हीरे की राख नहीं बचती है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जेमोलॉजी के मुताबिक, नेचुरल हीरा 99.95% कार्बन से बना होता है, जबकि 0.05% अन्य पदार्थ होते हैं। ये भले ही कम हों, लेकिन हीरे की चमक और उसके आकार को कम ज्यादा कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.