वंदे भारत के भोजन में फिर निकला कीड़ा! ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना और ठेका भी हुआ रद्द

Updated on 07-04-2026 12:36 PM
अहमदाबाद: भारतीय रेल (Indian Railways) की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस । इस ट्रेन में भी अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के क्या कहने। देश में चल रही तमाम वंदे भारत में इसे बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। लेकिन इस ट्रेन के भोजन में भी कीड़ा निकले तो आप क्या कहेंगे? जी हां, 22962 वंदे भारत एक्सप्रेस के भोजन में कीड़ा मिलने की घटना सोशल मीडिया पर आई है। इस घटना से आहत आईआरसीटीसी ने उस ट्रेन के कैटरिंग ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। साथ ही टर्मिनेश का नोटिस भी सर्व कर दिया है।

सोशल मीडिया पर हुई शिकायत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदित्य डिडवानिया @adityadidwania ने इस वाकये को अपने हैंडल पर शेयर किया है। उसने लिखा है कि उनके कोच में कम से कम दो व्यक्ति के भोजन में कीड़ा निकला। इसके बाद पीड़ित यात्रियों के साथ साथ अन्य यात्रियों ने परोसे गए भोजन को खाना बंद कर दिया।

ट्रेन का कैटरिंग ठेकेदार कौन

डिडवानिया ने अपने पोस्ट में बताया है कि इस ट्रेन का कैटरिंग ठेकेदार या लाइसेंसी कंपनी मेसर्स ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स है। यह रेलवे के सबसे बड़े कैटरिंग ठेकेदार आरके अग्रवाल ग्रुप की कंपनी है। उस यात्री ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन आदि को टैग करते हुए इस कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ठेका रद्द हो

वह लिखते हैं "बस एक ही विनती है, उस ठेकेदार के यहां छापा मारें। मुझे विश्वास है कि उनके यहां FSSAI के मानकों के अनुरूप भोजन नहीं बन रहा होगा। यदि ठेकेदार की गलती है तो उसका लाइसेंस रद्द करें।" आगे उन्होंने लिखा है "उम्मीद है कि यह मामला रिश्वत लेकर रफा-दफा नहीं होगा।"

आईआरसीटीसी ने किया टर्मिनेट

इसी पोस्ट का जवाब देते हुए सरकारी कंपनी IRCTC ने लिखा है, “सर, असुविधा के लिए खेद है। इस मामले को को देखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। साथ ही सर्विस प्रोवाइडर को टर्मिनेशन नोटिस भी जारी किया गया है। किचन को डीप कलीनिंग और पेस्ट कंट्रोल के लिए सील कर दिया गया है।”

पिछले महीने भी एक ठेकेदार टर्मिनेट हुआ था

इससे पहले 15 मार्च 2026 को बिहार में पटना और झारखंड के टाटानगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भी भोजन में कीड़ा निकला था। इसके बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया था। साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसके साथ ही उसके ठेके को रद्द कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्‍ली: सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान ऑफशोर बेसिन में एक नई नेचुरल गैस की खोज की है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कच्चे तेल की…
 06 June 2026
नई दिल्‍ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ किया है कि रूस चाहता है कि मिडिल ईस्‍ट में जारी संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो। उन्होंने उन अटकलों को खारिज…
 06 June 2026
नई दिल्ली: टाटा ट्रस्ट्स ने याचिकाकर्ता सुरेश तुलसीराम पाटिलखेड़े और उनकी वकील कात्यायनी अग्रवाल के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कदम उठाया है। ट्रस्ट ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजकर 37…
 06 June 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को उनके खराब वित्तीय प्रदर्शन को लेकर…
 05 June 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला लेकिन रेपो रेट पर आरबीआई की घोषणा के बाद यह निगेटिव हो गया। आरबीआई ने ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया है…
 05 June 2026
नई दिल्ली: दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के दबाव के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट की घोषणा कर दी है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज शुक्रवार को इसकी…
 05 June 2026
नई दिल्ली: देश में चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाली कंपनी हिंदु्स्तान जिंक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय पूंजी बाजार में आज एक अच्छा आईपीओ खुला है। इसे अच्छा आईपीओ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम…
Advt.