यशस्वी जायसवाल से हो गया ब्लंडर, लड्डू बॉल पर गिफ्ट कर दिया अपना विकेट

Updated on 25-10-2024 01:33 PM
पुणे: न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपने अच्छे लय में लग रहे थे। यशस्वी कीवी गेंदबाजों के खिलाफ काफी सहज थे, लेकिन ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ यशस्वी ने एक ऐसी गलती कर दी जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। यशस्वी ने खेल के दूसरे दिन शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की पार्टनरशिप हुई। इसके बाद शुभमन गिल आउट हो गए। शुभमन के बाद विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने, लेकिन यशस्वी क्रीज पर डटे हुए थे।

टीम इंडिया को उम्मीद थी कि यशस्वी एक बड़ी खेलेंगे। हालांकि, यशस्वी जैसे ही 30 रन के स्कोर पर पहुंचे वह ग्लेन फिलिप्स की फिरकी में फंस गए। ग्लेन फिलिप्स ने यशस्वी को एक सीधी गेंद डाली जिसे वह पढ़ नहीं पाए। ऐसे में नतीजा ये हुआ की यशस्वी के बैट का किनारा लेते हुए गेंद पहले स्लिप में मिचेल सैंटनर के हाथों में चली गई। सैंटनर के लिए यह बिल्कुल ही आसान कैच था। इस तरह भारतीय टीम को पारी में चौथा झटका लगा।

भारत के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम पारी में 259 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने दमदार खेल दिखाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाए।

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से साढ़े तीन साल बाद वापसी करने वाले वाशिंगटन सुंदर ने कमाल का खेल दिखाया और 7 विकेट अपने नाम किए। सुंदर के अलावा रविचंद्रन अश्विन की भी फिरकी चली और उनके खाते में तीन विकेट आया। इन दोनों के अलावा और कोई भी खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.