दिल्ली-उत्तर प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट, आज एमपी-गुजरात समेत इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे मेघ

Updated on 07-09-2024 02:00 PM
 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश जमकर हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। तेलंगाना, गुजरात और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है।


उत्तराखंड के इन शहरों में होगी बारिश


उत्तराखंड के कई इलाकों में शुक्रवार से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि शनिवार को चमोली, पौड़ी और बागेश्वर जनपदों मे भारी बारिश के आसार है। राज्य के अन्य जनपदों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल में गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बरसात हो सकती है। शुक्रवार को आशारोड़ी में 36.3 मिमी, झाझरा में 33.6 मिमी और विकासनगर में 31.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।


दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार शाम से बारिश हो रही है।


राजस्थान में भी बरसेंगे बादल


राजस्थान में बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ दिन वर्षा का दौर जारी रहेगा। अगले तीन से चार दिन दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अति भारी बारिश की आशंका है। 10 सितंबर से बरसात में कमी आ सकती है।

जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिन भारी बारिश संभव है। बीकानेर में 8 सितंबर से और जोधपुर संभाग में 9 सितंबर से वर्षा की गतिविधियों में कमी आने और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.