दिल्ली-नोएडा में येलो तो गुजरात में रेड अलर्ट, जानिए आज कहां-कैसा रहेगा मौसम

Updated on 03-09-2024 10:07 AM
 राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में जहां बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 3 सिंतबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास के क्षेत्रों में दबाव के कारण मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा होने के आसार हैं। जानिए आज कहां-कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा के मौसम विभाग की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने कहा, "पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है... 4 सितंबर से बारिश बढ़ने की संभावना है... 5 सितंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर और गजपति जिलों में भारी बारिश की संभावना है... दक्षिण ओडिशा में बारिश की अधिक संभावना है।"

गुजरात में भारी बारिश से बुरा हाल

मौसम विभाग ने इस सप्ताह गुजरात में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने आज और कल छोटा उदयपुर, नर्मदा और सूरत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। अगले तीन दिन के दौरान राज्य भर में व्यापक बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है, शनिवार तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

यूपी में फिर करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने आज पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के कुछ जिलों में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके बाद 4, 5 और 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतर जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

आज कहां-कहां हो सकती है बारिश?

प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने भी आज कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। स्काईमेट के अनुसार, आज तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.