अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के कार्यक्रम 21 को

Updated on 11-06-2024 07:00 PM

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में होगा। योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और जनसामान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुवा शामिल हुए। मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्थल साईंस कॉलेज मैदान को आरक्षित करवाकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य के विभिन्न स्तरों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, टी-शर्ट, ट्रेक शूट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए राज्य नोडल अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से आवश्यक समन्वय किया जाएगा। नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग द्वारा नगर पालिका निगम रायपुर के सहयोग से आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वच्छता, इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। गृह विभाग द्वारा आयोजन स्थल में सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर पहुंचाने सहयोग करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद और एस.बसवराजू, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., समाज कल्याण विभाग के सचिव भूवनेश यादव, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., परिवहन विभाग के सचिव एस.प्रकाश, आवास एवं पर्यावरण विभाग की सचिव आर.शंगीता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता और जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.