61 दिन बाद जिंदा लौटा मृत युवक:थाने पहुंचा, कहा- झारखंड मजदूरी करने गया था, जशपुर में हत्या के आरोप में 3 दोस्त जेल में

Updated on 22-12-2025 12:16 PM
जशपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर के एक युवक को पुलिस ने मरा घोषित कर दिया था। मर्डर केस भी बंद कर दिया था। वह युवक जिंदा पुलिस स्टेशन पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा कि मैं जिंदा हूं, मेरा मर्डर नहीं हुआ है। रोजगार की तलाश में झारखंड गया था। वारदात सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम सीमित खाखा (30) है, जिसकी आधी जली हुई लाश 61 दिन पहले मिली थी। उसके तीन दोस्तों को मर्डर के आरोप में गिफ्तार किया गया था। उन्होंने कमीशन के पैसों को लेकर हुए झगड़े में अपने दोस्त को मारने की बात कबूल की थी।

अब सीमित खाखा के जिंदा होने से पुलिस मुश्किल में पड़ गई है। पुलिस इन सवालों से जूझ रही है कि गिरफ्तार लोगों ने असल में किसे मारा था, वह कौन था जिसकी अधजली हुई लाश मिली थी, सीमित खाखा के दोस्तों ने मर्डर की बात क्यों कबूल की? ये सवाल पुलिस को परेशान कर रहे हैं।

शनिवार रात जिंदा हालत में थाने पहुंचा युवक

शनिवार की रात पूरा मामला उस समय पलट गया, जब तथाकथित मृतक सीमित खाखा ग्राम पंचायत सिटोंगा की सरपंच कल्पना खलखो के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचा। सरपंच कल्पना खलखो ने बताया कि सीमित झारखंड से आने वाली बस से उतरा और सिटोंगा जाने के लिए ऑटो में बैठा।

ऑटो चालक सीमित को पहचानता था। उसी ने फोन कर सूचना दी कि जिस युवक की हत्या के आरोप में लोग जेल में हैं, वही युवक जिंदा ऑटो में बैठा है। इसके बाद सीमित को सीधे थाना लाया गया।

सीमित खाखा ने पुलिस को बताया क्या ?

इस दौरान सीमित खाखा ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार की तलाश में झारखंड गया था। रांची पहुंचने के बाद वह अपने साथियों से अलग हो गया। गिरिडीह जिले के सरईपाली गांव में खेतों में मजदूरी करने लगा।

सीमित खाखा ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं था, जिसके कारण वह अपने परिजनों या गांव के लोगों से संपर्क नहीं कर सका। वह क्रिसमस मनाने के लिए घर लौट रहा था, तभी यह मामला सामने आया। उसे मर्डर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आरोपियों की रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही- SSP

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वास्तविक मृतक की पहचान के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूर्व में कार्रवाई की गई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 22 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरनानगर-बालाछापर के बीच स्थित तुरीटोंगरी जंगल में युवक की अधजली लाश मिली थी। शव एक गड्ढे में पड़ा था और उसका चेहरा सहित शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ था।

पुलिस ने पंचनामा और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मर्ग कायम किया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम​​​​​​ रिपोर्ट में मौत को हत्या बताया गया, जिसके बाद की धारा 103(1) और 238(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

शराब के विवाद में हत्या

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम सिटोंगा निवासी सीमित खाखा कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग मजदूरी करने गया था। उसके साथी लौट आए थे, लेकिन सीमित वापस नहीं आया।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को सीमित खाखा अपने साथियों रामजीत राम, विरेंद्र राम और नाबालिग के साथ जशपुर लौटा था। बस से उतरने के बाद सभी बांकी टोली स्थित बांकी नदी पुलिया के पास पहुंचे, जहां शराब पीने के दौरान कमीशन राशि को लेकर विवाद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान रामजीत राम ने सीमित के सीने में चाकू से वार किया, जबकि विरेंद्र राम ने लोहे की रॉड से हमला किया। इससे सीमित की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को करीब 400 मीटर दूर जंगल के गड्ढे में डालकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.