आपके बेटे ने दिल्ली में दुष्कर्म किया है, CBI से बोल रहा हूं... एआई के जरिए दिखाया फर्जी Video और 4 लाख ठगे
Updated on
27-07-2024 12:24 PM
आगरा: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) तकनीकी का ठग दुरुपयोग कर रहे हैं। परिजनों को परेशानी में फंसा हुआ बताकर उनकी आवाज सुना देते हैं। ऐसे में लोग घबराकर बिना कुछ सोचे ठगों की बातों में अपना सब कुछ गवां देते हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा में सामने आया है। दिल्ली गए बेटे की झूठी आवाज सुनाकर उसके सेवानिवृत पेशकार पिता से 4 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने बिना फोन कटे ही अपने खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। जब उनके बेटे का फोन आया तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले देव प्रकाश शर्मा आगरा न्यायालय में पेशकर थे। वे रंगकर्मी भी हैं और आकाशवाणी और ताजमहोत्सव के आयोजन में प्रतिभाग भी करते हैं। देव प्रकाश शर्मा ने बताया कि 26 मार्च को उनका बेटा दिल्ली गया था। दोपहर एक बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। सामने से एक युवक ने कहा कि मैं सीबीआई अफसर राकेश कुमार बोल रहा हूं। आपका बेटा दिल्ली में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में फंस गया है। फोन पर बेटे की आवाज सुनाई। किसी के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। कहने लगा था कि मुझे बचा लो पापा। इन लोगों ने मुझे बहुत मारा है। वे दशहत में आ गए थे।
बिना फोन कटे जमा कराई रकम
देव प्रकाश में कहा कि उन्हें आवाज अपने बेटे के जैसी लगी थी। रोने और कहारने की आवाज सुनकर वे दहशत में आ गए। उन्होंने फोन पर बेटे को किसी तरह से छोड़ने की गुहार लगाई। इस पर नकली सीबीआई अधिकारी ने बिना फोन कटे ही चार बार में 4 लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में जब बेटे का फोन आया तो बेटे ने कहा कि उसे कोई परेशानी नहीं है। तब जाकर उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ।
चार महीने बाद दर्ज हुआ केस
देव प्रकाश ने इसकी शिकायत पुलिस ने की थी। थाना पुलिस ने इसे साइबर सेल भेज दिया। साइबर सेल ने इस मामले की 4 महीने तक जांच की। इसके बाद थाना सिकंदरा में केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठगी करने वाले शातिरों ने पिता को बेटे की आवाज सुनाने में एआई (आर्टिफिशियल इंजेलिजेंसी) का प्रयोग किया होगा।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…